Advertisment

एमएस धोनी को मिली एक और जिम्मेदारी, रक्षा मंत्रालय की 15 सदस्यीय पैनल में हुए शामिल

एमएस धोनी का नाम राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय के द्वारा गठित 15 सदस्यीय पैनल में शामिल किया गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni (Image Credit: Twitter)

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्रालय के द्वारा गठित 15 सदस्यीय पैनल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पैनल में धोनी के साथ इंडस्ट्रियल टाइकून आनंद महिंद्रा का भी नाम है।

Advertisment

पैनल की अध्यक्षता करेंगे बैजयंत पांडा

इस पैनल की अध्यक्षता बैजयंत पांडा करेंगे। इस पैनल में राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, राज्यवर्धन सिंह राठौर, संजीव सान्याल, जो वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार हैं और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर जैसे प्रख्यात नाम शामिल हैं।

धोनी पहले से ही भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Advertisment

गौरतलब है कि धोनी पहले से ही भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। इस बीच, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह 15 सदस्यीय समिति राष्ट्र निर्माण में योगदान करने और विभिन्न क्षेत्रों के विकास में मदद करने के लिए एनसीसी कैडरों को सशक्त बनाने के उपायों का सुझाव देने के लिए बनाई गई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समिति अन्य बातों के साथ ऐसे उपायों का सुझाव देती हैं जो एनसीसी कैडेटों को विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र-निर्माण और राष्ट्रीय विकासात्मक प्रयासों में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान करने के लिए सशक्त बना सकता है।

धोनी महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक

Advertisment

एमएस धोनी महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्हें भारत के लिए अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। धोनी ने 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

धोनी ने कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत को कई खिताब दिलाए हैं। साल 2007 में भारत ने धोनी के नेतृत्व में टी 20 विश्व कप का खिताब जीता और उसके बाद धोनी के नेतृत्व में ही इंडिया ने 2011 में 50-50 ओवरों का वर्ल्ड कप जीता।

2020 में धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास

भारत वर्ष 2013 में धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का विजेता हुआ। इसके अलावा धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से तीन आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है।

धोनी ने 2020 में 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। हालांकि वह आईपीएल में सीएसके का हिस्सा बने रहे। धोनी 19 सितंबर से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देंगे, जब वह आईपीएल 14वें संस्करण के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे।

Cricket News India General News MS Dhoni