in

देसी अंदाज में किसानी करते नजर आए MS Dhoni, खेत में चलाया ट्रैक्टर, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में धोनी बिल्कुल देसी अंदाज में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं।

(Image Source: Twitter)
(Image Source: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) आज कल अपना ज्यादातर समय अपने फार्महाउस पर परिवार के साथ बिताते हैं। वह अपने फार्महाउस पर नई-नई चीजे करते रहते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर खेती से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी बिल्कुल देसी अंदाज में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का ये अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पूर्व भारतीय कप्तान सोशल मीडिया पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं, पिछले दो साल से उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया था, लेकिन 8 फरवरी बुधवार को उन्होंने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। एमएस धोनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए साथ में कैप्शन लिखा, ‘कुछ नया सीखकर अच्छा लग रहा है, लेकिन काम समाप्त करने में काफी समय लग गया।’ धोनी ने यह वीडियो लगभग दो साल बाद पोस्ट किया है। इससे पहले उन्होंने अपने फार्म पर स्ट्रॉबेरी की खेती का एक वीडियो शेयर किया था।

धोनी के इस वीडियो को अपलोड करते ही क्रिकेट गलियारों में उनके इस अंदाज की खूब चर्चा होने लगी है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स इसको लेकर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो-

धोनी इंडियन टी-20 लीग 2023 में खेलते आएंगे नजर

एमएस धोनी हाल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान रांची में मुकाबले के दौरान नजर आए थे। वह पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। धोनी अब इंडियन टी-20 लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। वह इस साल भी चेन्नई की अगुवाई करेंगे।

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में कल से, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी डेविड वॉर्नर शमी

‘बीवी का गुस्सा वॉर्नर पर क्यों उतारा भाई’ मोहम्मद शमी की गोली जैसी गेंद पर डेविड वॉर्नर हुए आउट, विकेट उड़कर गिरा इतनी दूर…