बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए एमएस धोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगभग सभी ट्रॉफियां अपने नाम करने में कामयाब रही।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS-Dhoni

MS-Dhoni

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम लगभग सभी ट्रॉफियां अपने नाम करने में कामयाब रही। हाल ही में धोनी की कप्तानी में जीते गए चैंपियंस ट्रॉफी को दस साल पूरे हुए हैं। 2013 में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के तौर पर भारतीय टीम ने बड़ा टूर्नामेंट जीता था, लेकिन इसके बाद कोई ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। हालांकि, इन दस सालों में कई मौकों पर टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही।

Advertisment

हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी। धोनी ने भारतीय टीम के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स को भी पांच खिताब जीताने में अहम योगदान दिया है। इस साल आईपीएल के 16वें सीजन में खिताब जीतने के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए धोनी

29 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश के चलते 15 ओवरों के मैच में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइट्ंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस पांचवीं खिताबी जीत के साथ चेन्नई ने सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। हालांकि, आईपीएल के इस सीजन धोनी पूरी तरह फिट नजर नहीं आए थे, घुटने की चोट से जूझ रहे धोनी ने आईपीएल के खत्म होने पर फौरन घुटने की सर्जरी करवाई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

इस बीच धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वीडियों में धोनी और जीवा के अलावा धोनी के पेट्स भी नजर आ रहे हैं, जिनके साथ धोनी और जीवा गेंद के साथ खेल रहे हैं। साक्षी धोनी का शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisment

यहां देखिए वायरल वीडियो

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 India Cricket News T20-2023 Test cricket MS Dhoni Chennai