Advertisment

एमएस धोनी ITL 2023 में कुछ ही मैचों में तोड़ देंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड

Dhoni : इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन के बाद से, एमएस धोनी (Dhoni) चेन्नई टीम का नाम और चेहरा रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni (Source: Twitter) धोनी

MS Dhoni (Source: Twitter)

Dhoni : इंडियन टी-20 लीग के पहले सीजन के बाद से, एमएस धोनी (Dhoni) चेन्नई टीम का नाम और चेहरा रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने चार इंडियन टी-20 लीग खिताब जीते, लेकिन उन्होंने 5 फाइनल मुकाबले भी हारे हैं। बता दें कि, चेन्नई केवल दो बार साल 2020 और 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है।

Advertisment

टीम को प्लेऑफ और फाइनल तक पहुंचाने में धोनी की निरंतरता काबिले तारीफ है। उन्होंने अपना आखिरी खिताब साल 2021 सीजन में जीता था। वहीं, अब धोनी साल 2023 में फिर से चेन्नई की कप्तानी करेंगे। लेकिन इस टूर्नामेंट का 16वां संस्करण 41 वर्षीय धोनी को कुछ व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका देगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन टॉप 3 रिकार्ड के बारे में बात करेंगे जो धोनी इस सीजन में तोड़ सकते हैं-

# धोनी (Dhoni) : 250 छक्के मारने का रिकार्ड

Mahendra Singh Dhoni (image source : BCCI) Mahendra Singh Dhoni (image source : BCCI)

Advertisment

टूर्नामेंट की तैयारी करते हुए चेन्नई टीम ने सोशल मीडिया पर धोनी के छक्के मारते हुए वीडियो शेयर किए थे जिसे फैंस ने काफी सराहा था। उस वीडियो में फैंस ने धोनी के डोले शोले भी देखें थे और कहा था कि इस बार गेंदबाजों की खैर नहीं।

टूर्नामेंट में फिलहाल धोनी (Dhoni) के नाम 229 छक्के मारने का रिकार्ड दर्ज है और इसके साथ ही वह इंडियन टी-20 लीग के चौथे सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज हैं। बता दें कि मुंबई फ्रेंचाईजी के कप्तान रोहित शर्मा के बयान 240 छक्के मारने का रिकार्ड है और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं। लीग में कोई भी बल्लेबाज 250 छक्के नहीं जड़ पाया है। ऐसे में धोनी को सिर्फ 21 छक्कों की जरूरत है और ऐसा करते ही वह लीग के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने 250 छक्के जड़े हैं।

# धोनी (Dhoni) इस लीग में 250 मैच पूरे कर लेंगे

Advertisment

MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL) MS Dhoni. (Image Source: BCCI/IPL)

एमएस धोनी (Dhoni) दुनिया के महान विकेटकीपरों में गिने जाते हैं और इंडियन टी-20 लीग में उहोने 234 मैच खेले हैं। यह किसी विकेटकीपर या प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा खेले गए मैचों के नंबर हैं। दिनेश कार्तिक 229 मैचों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

इसलिए यह इंडियन टी-20 लीग 2023 एमएस धोनी को लीग में 250 मैच पूरे करने का सुनहरा मौका देगा और ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। एमएस धोनी को इस लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए 16 और मैच खेलने की आवश्यकता है। इसलिए चेन्नई के कप्तान को उम्मीद होगी कि उनकी टीम इस बार भी नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करे। 

# धोनी 5000 रन क्लब में पहुंचने वाले हैं

MS Dhoni (Source: Twitter) MS Dhoni (Source: Twitter)

इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में धोनी (Dhoni) ने अपनी 206 पारियों में 4978 रन बनाए हैं और 5000 रन पूरे करने से केवल 22 रन ही दूर हैं। 5000 रन पूरे करते ही धोनी लीग के इतिहास के पहले विकेटकीपर बन जाएंगे जिसने यह बेंचमार्क तोड़ा।

इसके अलावा, अगर एमएस धोनी आगामी सीजन में कम से कम 185 रन बनाने में सफल रहते हैं तो, वह एबी डिविलियर्स के 5,162 रनों के रिकॉर्ड को पार कर जाएंगे और टूर्नामेंट के इतिहास में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Cricket News General News Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023