/sky247-hindi/media/media_files/CXu4mJOXRPwDbuZAsC32.jpg)
MS Dhoni's Ex Girlfriends: From Priyanka Jha To Deepika Padukone and Aasin
MS Dhoni's Ex Girlfriends: इस बात को 3 साल से ज्यादा हो गए हैं जब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। संन्यास लेने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं और जिंदगी में काफी खुश हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी अपने इंस्टाग्राम पर कभी-कभी भारत के इस चाहिते क्रिकेटर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को धोनी के बारे में अपडेट मिलता रहता है।
(MS Dhoni) धोनी के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन में इस मुकाम तक पहुँचने में काफी संघर्ष किया है। उनके जीवन में काफी उतार चढ़ाव आए हैं, उसमें से एक उनकी पहली प्रेमिका से भी जुड़ा है। जाहीर सी बात है कि हम सब ने धोनी के ऊपर बनी बायोपिक देखी है और यह जाना है कि उनकी पहली एक गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।
लेकिन क्या आप एक बात जानते हैं कि धोनी की जिंदगी में और 4 ऐसी लड़कियां थी जिनसे उनका नाम जुड़ा था।
इस आर्टिकल में हम आपको धोनी के सभी अफेयर के बारे में बताएंगे।
5. असिन
एक बड़े न्यूज कंपनी ने दावा किया था कि असिन और धोनी एक समय डेटिंग कर रहे थे। दोनों ने एक कमर्शियल एड किया था, और एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। लेकिन उनके रिश्ते की यह बात अफवाह ही रह गई।
4. दीपिका पादुकोण
साल 2007 के समय मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और धोनी अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे। दोनों ने एक शो के दौरान रैंप वॉक किया था जिसने इस अफेयर को आग दे दी थी। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।
3. प्रीति सिमोस
धोनी का नाम मुंबई की टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस के साथ भी जुड़ा था, जो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की क्रिएटिव डायरेक्टर थी।
2. प्रियंका झा
कैप्टन कूल की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके पहले प्यार प्रियंका झा के बारे में बताया गया है। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की सोची थी लेकिन प्रियंका झा की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिससे वह काफी टूट गए थे। यह तस्वीर फिल्म से ली गई है क्योंकि प्रियंका झा की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर मौजूद नहीं है।
1. राय लक्ष्मी
धोनी साल 2008-09 के आसपास मॉडल और 'जूली 2' की अभिनेत्री राय लक्ष्मी को डेट कर रहे थे। इस जोड़े को कई बार आईपीएल पार्टियों में एक साथ देखा गया था। लेकिन दोनों 2009 के बाद एक दूसरे से अलग हो गए थे।