/sky247-hindi/media/post_banners/9xOsuJVcPlLEZhuI46WQ.png)
Mohammad Rizwan.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 संस्करण के उद्घाटन मैच में मुल्तान सुल्तान ने कराची किंग्स को 7 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। कराची किंग्स द्वारा दिए गए 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान ने 10 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुल्तान के लिए कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अहम पारी खेली और 47 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।
रिजवान के अलावा शान मसूद और सोहेब मकसूद ने भी महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया। मसूद ने जहां 18 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेली, वहीं मकसूद ने 31 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नबी कराची किंग्स के लिए सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3.2 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
ताहिर की शानदार गेंदबाजी ने किंग्स के मध्य क्रम को रोका
इससे पहले कराची किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन खड़ा किया। बाएं हाथ के शरजील खान ने 31 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने कप्तान बाबर आजम के साथ पहले विकटे के लिए 66 रन जोड़े। हालांकि बाबर आजम लय में नजर नहीं आए और उन्होंने 29 गेंदों में 23 रन बनाए।
विकेटकीपर जो क्लार्क ने भी 24 गेंदों में 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लेकिन मध्य क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मुल्तान सुल्तान के गेंदबाजों ने किंग्स की पारी पर ब्रेक लगा दिया। अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने चार ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इमरान ताहिर के अलावा शाहनवाज दहानी और खुशदिल शाह को भी एक-एक विकेट मिला।
इमरान ताहिर के शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुल्तान सुल्तान का अब अगला मुकाबला 29 जनवरी को लाहौर कलंदर्स से होगा, जबकि कराची किंग्स उसी दिन क्वेटा ग्लैडिएटर्स के साथ भिड़ेगी।
मैच के दौरान ट्विटर पर कुछ इस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलीं
That's Rizwan for you 💙⚡#PSL#Rizwanpic.twitter.com/kqmnpkOPLv
— Mustafa Abid (@mmustafa_abid) January 27, 2022
This Man ❤️❤️❤️❤️❤️#Rizwanpic.twitter.com/YUqJdGX0H9
— Sundus (@Sundusmaqsood1) January 27, 2022
Year has been changed but Lion is going with same momentum MashaAllah ❤🇵🇰❤.#KKvsMS#PSL7#Rizwan#PSL2022#LevelHaipic.twitter.com/Yn73dFuAuu
— Shaigan (@iambrown_boy) January 27, 2022
Brilliant performance boi.... You're a gem 👀#psl2022#Rizwan#HBLPSL7#Karachi#PSL7pic.twitter.com/S1tTkrfRHm
— Hubbaish Rana (@hubbaish_rana) January 27, 2022
Congratulations #Sultans ❤️🔥#Rizwan#PSL7#KKvMSpic.twitter.com/ffXcicsjwF
— MubaShir NoOr (@MemerMubi) January 27, 2022
@iMRizwanPak T20I Player of the year for a reason #PSL2022#KKvMS#Rizwan#ICCAwards#PSL7
— Mohsin Sultan (@MohsinSspeaks) January 27, 2022
RIZWAN to Karachities!! #HBLPSL7#MultanSultans#Rizwanpic.twitter.com/9V5yWYRq6K
— Abdul Rehman (@arehman_11) January 27, 2022
If Karachi had not let go of Rizwan… it would have been Babar and him opening. Inevitably, I don’t think the other teams would have even had a chance in the tournament. #PSL7#KKvMS#Babar#Rizwan
— Aariz Sardar (@SardarAariz) January 27, 2022
Karachi fans right now :#KKvsMS#babarvsrizwan#Rizwan#BabarAzam#Karachi#PSL7pic.twitter.com/MI1mMCtSHR
— Minahil 🇵🇰 (@minahilnazir14) January 27, 2022
So #Rizwan started #PSL2022 right from where he ended PSL2021 pic.twitter.com/urNg4uCqEO
— ☢️ (@idreesyousafzi) January 27, 2022