Advertisment

मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन पर की पैसों की बारिश, दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने

ऑक्शन में बाजी मारते हुए मुंबई ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
कैमरन ग्रीन

कैमरन ग्रीन

इंडियन टी-20 लीग के 2023 संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है। इस समय ऑक्शन का दौर जारी है। सभी 10 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के आगामी सीजन के लिए अपने दलों को मजबूत करने के लिए बोली लगा रहे हैं।

Advertisment

इसी क्रम में मुंबई ने कैमरन ग्रीन पर बड़ा दाव लगाते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के लिए मुंबई और हैदराबाद के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मार ली और 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया।

कैमरन ग्रीन पर दिन की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगी। इससे पहले सैम करन पर 18.50 करोड़ की बोली लगी। वह पहली बार इंडियन टी-20 लीग ऑक्शन में शामिल हुए थे और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

टी-20 में है कैमरन का धांसू रिकॉर्ड

Advertisment

ऑस्ट्रेलियाई युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की बात करें तो वह पहली बार इंडियन टी-20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे। इस साल सितंबर में उन्होंने भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज में 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की थी।

कैमरन ने ओवरऑल 8 टी-20 इंटरनेशनल में 139 रन बनाए हैं। साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा 21 टी-20 मैचों में उनके नाम 245 रन हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में हुए 20-20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा थे।

यहां देखिए कैमरन की बोली पर फैंस का रिएक्शन

 

मुंबई द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, देवल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय, अरशद खान, इशान किशन, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव।

मुंबई ने अभी तक खरीदे- कैमरन ग्रीन

 

Cricket News General News T20-2022 IPL INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai