मुंबई फ्रेंचाईजी मिनी ऑक्शन में दिखी शांत, इक्के-दुक्के बड़े खिलाड़ी खरीदकर बनाया 24 खिलाड़ियों का स्क्वॉड

मुंबई फ्रेंचाईजी ने इस बार पियूष चावला को अपने टीम में शामिल किया हालांकि वह बड़े खिलाड़ियों के पीछे भागते नहीं दिखें...

author-image
Manoj Kumar
New Update
Mumbai Indians

(Photo Credit BCCI/Twitter)

इंडियन टी-20 लीग 2023 के आगामी संस्करण को लेकर 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में मिनी-ऑक्शन का मंच तैयार किया गया। सभी 10 फ्रेंचाईजी टीमों ने जमकर बोली लगाई और अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए खिलाड़ियों पर अंधाधुंध पैसे लुटाए।

Advertisment

कोच्चि में आयोजित हुए इस मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। जिसमें 273 खिलाड़ी भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी थे। गौरतलब है कि, टी-20 की लोकप्रिय टूर्नामेंट में से एक इंडियन टी-20 लीग ने पिछले 15 सालों में कई बेहतरीन क्रिकेटर दिए हैं, जैसे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खूब नाम बटोरा है।

इस मिनी ऑक्शन की बात करें तो कुछ नाम बिना बिके ही रह गए। जबकि सैम करन टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें 18.5 करोड़ में पंजाब फ्रेंचाईजी ने अपने खेमे में शामिल किया। कैमरून ग्रीन और बेन स्टोक्स क्रमशः दूसरे और तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

एक्शन से भरपूर इस मिनी ऑक्शन को देखकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली। आइए देखें मुंबई फ्रेंचाईजी की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं 

Advertisment

मुंबई (MUMBAI FINAL SQUAD)

रिटेन किए गए खिलाड़ी

  1. रोहित शर्मा
  2. टिम डेविड
  3. रमनदीप सिंह
  4. तिलक वर्मा
  5. सूर्यकुमार यादव
  6. इशान किशन
  7. ट्रिस्टन स्टब्स
  8. डेवाल्ड ब्रेविस
  9. जोफ्रा आर्चर
  10. जसप्रीत बुमराह
  11. अर्जुन तेंदुलकर
  12. अरशद खान
  13. कुमार कार्तिकेय
  14. ऋतिक शौकीन
  15. जेसन बेहरेनडॉर्फ
  16. आकाश मधवाल

खरीदे गए खिलाड़ी

  1. कैमरन ग्रीन
  2. झए रिचर्डसन
  3. पीयूष चावला
  4. डुआन जेनसेन
  5. विष्णु विनोद
  6. शम्स मुलानी
  7. नेहल वधेरा
  8. राघव गोयल

स्क्वाड स्ट्रेंथ - 24 (भारतीय 16 ओवरसीज 8) पर्स शेष - INR 5 लाख

इस बार टूर्नामेंट होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा 

गौरतलब है कि, इस टूर्नामेंट का अगला सीजन भी होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सभी दस टीमें अपने घरेलू मैच अपने निर्धारित स्थानों पर खेलेंगी। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी अपने घरेलू दर्शकों के सामने प्रदर्शन करने को बेताब होंगी। गुजरात फ्रेंचाइजी इस टूर्नामेंट के अगले संस्करण की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में करेगी और इस बार भी उनकी कोशिश रहेगी की वह ट्रॉफी अपने नाम करे। 

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai Rohit Sharma