मेगा ऑक्शन में ईशान किशन पर हुई पैसों की बारिश, मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा

मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को लेकर सभी टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan

भारतीय युवा क्रिकेटर में से एक ईशान किशन,  जिनकी मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली की उम्मीद लगाई जा रही थी। मेगा ऑक्शन के आज पहले दिन मुंबई और पंजाब दोनों ने इस भारतीय बल्लेबाज के लिए दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा गुजरात और हैदराबाद ने भी ईशान किशन को खरीदना चाहा, लेकिन अंत में मुंबई ने अपने पुराने खिलाड़ी को 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

Advertisment

मुंबई ने फिर दिखाया भरोसा

बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन पिछले कुछ सीजन में मुंबई कैंप के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने विभिन्न क्रम में मुंबई के लिए बल्लेबाजी की है। मुंबई और यूएई की पिचों पर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। इसलिए मुंबई ने उन पर एक बार फिर विश्वास दिखाया और नीलामी में बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने टीम में शामिल किया।

भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में ईशान किशन को देखा जा रहा है, क्योंकि उन्हें 2016 के अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। ईशान किशन ने अब तक खेले गए 61 इंडियन टी-20 लीग मैचों में 1452 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 9 अर्धशतक शामिल है।

आक्रामक शुरुआत दिलाते हैं किशन

बाइं हाथ के बल्लेबाज की खासियत यह है कि वह पावरप्ले में अपनी टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाते हैं। 2020 में बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने 99 रन की पारी खेली थी, जिसमें 9 छक्के शामिल थे। चूंकि बहुत सारी फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन नें आक्रामक सलामी बल्लेबाजों की तलाश में है और किशन विकेटकीपिंग स्किल के साथ बेस्ट विकल्प थे।

Advertisment

ईशान किशन ने पिछले सीजन में अंत में कुछ अच्छी पारियों के साथ 241 रन बनाए। हालांकि किशन का सबसे अच्छा सीजन 2020 संस्करण था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 516 रन बनाए और टूर्नामेंट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए थे। उन्होंने मुंबई के लिए खिताब जीतने वाले सीजन में एक बड़ी भूमिका निभाई थी।

ईशान किशन को लेकर ट्विटर पर मिली ऐसी प्रतिक्रियाएं-

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Ishan Kishan