Advertisment

मुंबई इंडियंस ने इस दिग्गज को बनाया अपना मुख्य कोच

सोमवार को यह घोषणा की थी कि वह टी-20 विश्व कप 2022 के समापन के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच के रूप में अपना पद छोड़ देंगे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Mark Boucher

Mark Boucher ( Image Credit: Twitter)

मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके जयवर्धने को पदोन्नत करते हुए मुंबई फ्रेंचाईजी का ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया गया है। मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने हाल ही में अपने कोचिंग सेटअप में कुछ बदलाव किए हैं। टीम के पिछले सीजन के क्रिकेट संचालन के निदेशक जहीर खान को अब क्रिकेट विकास का वैश्विक प्रमुख बनाया गया है।

Advertisment

बाउचर ने बीते सोमवार को यह घोषणा की थी कि वह टी-20 विश्व कप 2022 के समापन के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच के रूप में अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका के लिए वह नजर फ्रेंचाईजी की नजरों में आ गए। बाउचर ककई इस घोषणा के बाद बाद, सीएसए के सीईओ फोलेत्सी मोसेकी ने खुलासा किया कि वह अन्य अवसरों की तलाश में थे।

इस घोषणा से पहले खबर यह थी कि बाउचर एसए 20 लीग में मुंबई इंडियंस की केप टाउन फ्रेंचाइजी में शामिल होंगे। लेकिन फ्रैंचाइजी द्वारा एसए लीग के लिए उनके प्रमुख कोचिंग स्टाफ में साइमन कैटिच और हाशिम अमला का नाम आने के बाद, बाउचर का इंडियन टी-20 लीग 2023 में मुंबई फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ना तय हो गया था।

मुंबई इंडियंस ने साझा किया एक पोस्ट

Advertisment

मुंबई इंडियंस ने 16 सितंबर को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बाउचर को नया मुख्य कोच नियुक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

 

बता दें, मार्क बाउचर ने साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका टीम के हेड कोच का पद संभाला था। उनकी कोचिंग में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा, “एमआई के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया। मैं टीम को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूँ।"

महेला जयवर्धने को दी गई ये जिम्मेदारी

टीमों के वैश्विक विस्तार के मद्देनजर दिग्गज जयवर्धने को वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। जयवर्धने इस नई भूमिका में इंडियन टी-20 लीग, सीएसए टी-20 लीग और आईएलटी-20 लीग में तीनों टीमों की कोचिंग और स्काउटिंग की देखरेख करेंगे। इस कार्यभार के लिए उन्होंने मुख्य कोच के पद से 14 सितंबर, बुधवार को इस्तीफा दे दिया है।

Cricket News General News IPL Mumbai Indians Mumbai