in

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज की 8 विकेट से शानदार जीत

इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

Image Credit- IPL/BCCI
Image Credit- IPL/BCCI

आईपीएल 2021 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। मुंबई के लिए ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 90 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया।

राजस्थान की पारी लड़खड़ाई

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल और इवन लुईस ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने दूसरे ओवर में 15 रन बनाये। हालांकि मुंबई इंडियंस को पहली सफलता 27 रन स्कोर पर मिली। यशस्वी सिर्फ 12 रन ही बनाकर आउट हो गये।

इविन लुईस (24) भी छठे ओवर में आउट हो गये। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई। दोनों ओपनर्स के बाद कप्तान संजू सैमसन (3) भी सस्ते में वापस लौट गए। शिवम दुबे (3) और ग्लेन फिलिप्स (4) भी जल्द ही पवेलियन लौट गये।

डेविड मिलर (15) और राहुल तेवतिया (12) ने जरूर कुछ उपयोगी पारी खेली। हालांकि इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। श्रेयस गोपाल (0), चेतन सकारिया (6) भी जल्द आउट हो गये। इसके बाद कुलदीप यादव (0) नाबाद और मुस्ताफिजुर रहमान (8) नाबाद की मदद से राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस के लिए नाथन कूल्टर नाइल ने चार विकेट चटकाये, जबकि जेम्स नीशम को 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह को 2 विकेट मिले।

ईशान किशन ने खेली अर्धशतकीय पारी

91 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने तेज शुरुआत की। हालांकि चौथे ओवर में रोहित शर्मा बड़ी हिट लगाने के चक्कर में चेतन सकारिया का शिकार हुए। रोहित शर्मा ने 22 रन बनाए और इस दौरान 2 छक्के मारे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाये। लेकिन वह भी 13 रन बनाकर आउट हो गये।

मुंबई की टीम ने अंकतालिका में अपने रन रेट में सुधार की स्थिति को देखते हुए तेज गति से रन बनाना जारी रखा। ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए तेजतर्रार पारी खेली और 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मुंबई इंडियंस ने 8.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 94 रन बनाकर मैच में जीत हासिल कर ली। हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया को 1-1 विकेट मिला।

Everest Premier League ( Image Credit: Twitter)

EPL 2021 : चितवन टाइगर्स के सामने होंगे पोखरा राइनो के लड़ाके, पहला क्वालीफायर मुकाबला होगा कल

Everest Premier League ( Image Credit: Twitter)

EPL 2021: चितवन टाइगर्स पहुंची फाइनल में, क्वालीफायर मुकाबले में पोखरा राइनो को 9 विकेट से हराया