Advertisment

अर्शदीप सिंह की पिटाई! पुलिस ने अपराधी को पकड़ा, जानें मामला?

मुंबई और पंजाब के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh got angry during the match

Arshdeep Singh got angry during the match

3 मई को आईपीएल का 46वां मुकाबला मोहाली के मैदान पर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था।आई एस बिन्द्र स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया। मुंबई की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisment

पंजाब के खिलाफ मिली जीत के साथ मुंबई पांच जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर पहुंच गई है। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते मुंबई को 215 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मुंबई ने 7 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

मुंबई पुलिस के PARODY अकाउंट ने लिए पंजाब किंग्स के मजे

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का पिछला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में अर्शदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी। वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुंबई के दो बल्लेबाजों को अंतिम ओवर में बोल्ड ही नहीं बल्कि स्टंप तक तोड़ दिया था। तब मैच के बाद पंजाब किंग्स ने मजे लेते हुए मुंबई पुलिस को टेग करते हुए ट्वीट किया था।

Advertisment

उसके जवाब में मुंबई पुलिस ने मोहाली में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स को जवाब देते हुए लिखा, 'हे पंजाब किंग्स , हमने अपराधी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया है।'  बता दें कि मुंबई में किफायती रहने वाले अर्शदीप, मोहाली में काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप ने 3.5 औवरों में 1 विकेट लेकर 66 रन खर्च किए। मुंबई पुलिस के इस शानदार जवाब के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के शानदार रिएक्शन देखने को मिले।

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला

मुकाबले की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जितेश शर्मा ने 27 गेंदों पर 49* रन बनाकर लिविंगस्टोन का साथ बखूबी निभाया था। पंजाब ने निर्धारित ओवरों में 215 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई के सामने रखा था। जिसको मुंबई ने ईशान किशन और सूर्यकुमार की शानदार पारियों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

मुंबई पुलिस के जवाब के बाद फैंस के रिएक्शन

 

 

T20-2023 Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Punjab Indian Premier League Arshdeep Singh