मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर मंडराया बैन होने का खतरा

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए दूसरी बार दोषी पाए जाने के बाद 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

रोहित शर्मा के लिए इंडियन टी-20 लीग का 2022 संस्करण अब तक काफी निराशाजनक रहा है। एक तरफ पांच बार की चैंपियन और उनके नेतृत्व वाली मुंबई को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस सीजन उनका बल्ला भी खामोश रहा है। बुधवार को पंजाब के खिलाफ भी मुंबई को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हार मिली।

Advertisment

हालांकि रोहित शर्मा की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होती। उन पर पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंडियन टी-20 लीग के 15वें संस्करण में रोहित शर्मा पर दूसरी बार यह जुर्माना लगाया गया है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ मुंबई के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया है।

एक बार और दोषी पाए जाने पर लगेगा 1 मैच का बैन

रोहित शर्मा इस सीजन दूसरी बार स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं। अगर वह एक बार और स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाते हैं तो इंडियन टी-20 लीग नियम के अनुसार उन पर 30 लाख के जुर्माने के साथ एक मैच के लिए प्रतिबंध भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत ( जो भी कम हो) का जुर्माना भुगतना पड़ेगा।

चूंकि रोहित शर्मा पर 27 मार्च को दिल्ली के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और अब एक बार फिर उन पर जुर्माना लगा है, तो ऐसे में मुंबई के कप्तान को आने वाले मैचों के लिए घड़ी की सुईयों पर नजर रखने की जरूरत है।

Advertisment

इससे पहले मैच में मुंबई को एक और भयानक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने बोर्ड पर 198 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में उसे 12 रन से हार मिली। इस सीजन में लगातार 5 हार के बाद यह माना जा रहा है कि मुंबई के लिए प्लेऑफ में क्वालीफाई करना अब मुश्किल होगा।

Punjab INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News T20-2022 Mumbai Rohit Sharma