/sky247-hindi/media/post_banners/UFDQA1gPWkLKaZ2sgV4P.png)
Mumbai Indians’ fan. (Photo Source: Twitter/Mumbai Indians)
मुंबई एक ऐसी इंडियन टी-20 लीग फ्रेंचाइजी है जो सबसे ज्यादा बार यह टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही है। इस कारण से टीम के फैंस की भी बड़ी संख्या है जो हजारों की संख्या में स्टेडियम भी आते हैं। फ्रेंचाइजी की इस कामयाबी के पीछे कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ा कारण हैं जो अपनी नेतृत्व क्षमता से लगातार टीम को जीत दिला रहे हैं। अब इसी मुंबई टीम के सुपर फैन ने रोहित शर्मा को ट्रिब्यूट देते हुए खास उपाधि दे दी है।
सुपर फैन ने दी रोहित शर्मा को खास उपाधि
अक्सर हम सुनते और पढ़ते रहते हैं की विभिन्न टीमों/खिलाड़ियों के फैंस अनोखे अंदाज में कुछ करते रहते हैं। मुकेश अंबानी की मालिकाना हक वाली मुंबई के सुपर फैन ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा को ट्रिब्यूट और समर्थन देने के लिए नागपुर से मुंबई तक का सफर तय किया। यहां ध्यान देने की बात है कि रोहित खुद नागपुर के बंसोड़ इलाके में जन्मे थे। इस सुपर फैन दीपक पटेल ने अपने पूरे शरीर और चेहरे को नीले रंग से पोत लिया था।
दीपक ने रोहित को भगवान की उपाधि देते हुए बताया कि वे इस दिग्गज क्रिकेटर के साथ नागपुर कनेक्शन रखते हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दीपक ने कहा, "रोहित सर मेरी प्रेरणा और भगवान हैं। वह वास्तव में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं क्योंकि मेरे पास उन्हें बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। पहले तो नागपुर कनेक्शन है और फिर वह एक अलग स्तर पर हैं।"
इसके अलावा उन्होंने कहा, "लगभग छह साल हो गए हैं जबसे मैं बॉडी पेंट का उपयोग कर रहा हूं। मैंने 2017 में मुंबई और रोहित सर को फॉलो करना शुरू किया। मैंने पहली बार रोहित सर को नागपुर में लाइव खेलते देखा था। उसके बाद मैंने उनका समर्थन करने के लिए बॉडी पेंट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। और अब, आखिरकार दो साल के अंतराल के बाद अब जब महामारी कम हो गई है, एक स्टेडियम में जाना और मुंबई का समर्थन करना बहुत बड़ी बात है।"
यहां देखिए सुपर फैन का वीडियो:
नागपूर से मुंबई तक 👉 Humare super-fan Dipak ki baat hi kuch aur hai! 🥳👏#OneFamily#DilKholKe#MumbaiIndians@ImRo45 MI TV pic.twitter.com/e9oStV4ySX
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2022
गौरतलब है कि रोहित शर्मा इंडियन टी-20 लीग के सबसे सफलतम कप्तान हैं। उन्होंने अब तक 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच बार खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने बतौर खिलाड़ी 2009 में डेक्कन टीम का हिस्सा रहते हुए टूर्नामेंट में जीत दर्ज की थी। दूसरी तरफ मुंबई का अगला मैच 2 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।