Advertisment

मुंबई के नेहाल वढेरा के छक्के से कार में आया डेंट, लेकिन इन लोगों को हुआ लाखों का फायदा

मुंबई और बैंगलोर के बीच खेले आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस के नेहल वढेरा के छक्के से स्टेडियम में खड़ी कार में डेंट लग गया

author-image
Manoj Kumar
New Update
Nehal-Wadheras-six-dents-the-car नेहाल वढेरा

Nehal-Wadheras-six-dents-the-car

आईपीएल 2023 का 54वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। प्लेऑफ के नजरिए से इस अहम मुकाबले में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैंगलोर को 21 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisment

मुकाबले में मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के गेंदबाजों को नानी याद दिला दी। सूर्या के साथ मुंबई के युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 52 रन बनाए। मुकाबले के दौरान नेहाल का एक छक्का जाकर स्टेडियम में खड़ी कार से जोरदार टकराया और गाड़ी पर डेंट आया।

नेहाल के छक्के से कार पर आया डेंट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस के नेहाल वढेरा के छक्के से स्टेडियम में खड़ी कार में डेंट लग गया। दरअसल इस कार को मैन ऑफ द सीरीज के तौर पर खिलाड़ी को देने के लिए स्टेडियम में रखा जाता है।

Advertisment

नेहाल वढेरा के शानदार छक्के पर गेंद के कार से  लगने पर नुकसान नहीं फायदा हुआ है। क्योंकि आईपीएल के नियमों के मुताबिक, अगर गेंद सीधा जाकर कार पर लगती है, तो 5 लाख रुपये की मदद कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

बता दें कि बैंगलोर के स्पिनर गेंदबाज वानिन्दु हसरंगा की गेंद पर यह पूरा वाकया हुआ था, यह दूसरी पारी का 11वां ओवर था। हसरंगा की चौथी गेंद पर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज वढेरा ने स्लॉग स्वीप खेला। जो डीप मिडविकेट एरिया में रखी गई कार से जोरदार तरीके से टकराई, जिसके बाद कार पर एक डेंट भी नजर आया। 

मुंबई बनाम बैंगलोर मुकाबला

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के नजरिए से काफी अहम मुकाबला था, जो टीम इस मुकाबले में जीतने में कामयाब होती, उसके प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदारी काफी मजबूत होनी थी। टॉस जीतकर मुंबई ने बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि बल्लेबाजी करने आई बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली एक रन बनाकर वापस लौट गए।

इसके बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारियां खेलकर बैंगलोर को 199 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार और नेहाल वढेरा की जबरदस्त पारियों की बदौलत लक्ष्य 17वें ओवर में ही हासिल कर लिया।

T20-2023 Cricket News Suryakumar Yadav INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Bangalore Indian Premier League