Advertisment

"ये साला सबको कोहली समझ के पेल रहा" नवीन उल हक ने MI पर बरपाया कहर तो आई Memes की बाढ़

नवीन उल हक ने 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को 33 रन और पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कैमरून ग्रीन को 41 रनों पर आउट कर बड़ी सफलता दिलाई।

author-image
Manoj Kumar
New Update
नवीन उल हक

आईपीएल 2023 एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एम.ए चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

Advertisment

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ घातक गेंदबाजी की। नवीन उल हक ने अपने स्पेल में चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार खेल दिखाया। जिसके चलते नवीन उल हक सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं।

नवीन उल हक के आगे बुरी तरह पिटी मुंबई इंडियंस

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका पारी के चौथे ही ओवर में लगा था। जब कप्तान रोहित शर्मा 11 रन पर नवीन उल हक के हाथों पवेलियन लौट गए थे।

Advertisment

नवीन ने जिसके बाद पारी के 11वें ओवर में सूर्यकुमार यादव को 33 रन और पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कैमरून ग्रीन को 41 रनों पर आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई।

नवीन ने फिर टीम को शानदार फिनिशिंग देते हुए तिलक वर्मा को पारी के 18वें ओवर में 26 रनों पर पवेलियन भेज दिया। नवीन उल हक के आगे आज मुंबई इंडियंस की सारी रणनीति फेल होते हुए नजर आई। नवीन उल हक ने 4 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

यहां देखें नवीन उल हक की शानदार गेंदबाजी पर सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

 

यश ठाकुर ने भी दिखाया शानदार खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज यश ठाकुर पिछले मैच में जीत के हीरो थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 रनों से जीत दर्ज लखनऊ ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। यश ठाकुर मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अपना शानदार खेल बरकरार रखते हुए नजर आए।

यश ठाकुर ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। यश ठाकुर ने इशान किशन (15 रन), टिम डेविड (13 रन) और नेहल वढ़ेरा को (23 रन) पर पवेलियन भेजा। इसके अलावा मोहसीन खान के नाम भी एक विकेट शामिल रहा।

Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Lucknow Indian Premier League