Advertisment

‘Nepotism हो रही बहुत भयंकर’ राहुल द्रविड़ का बेटा बना कप्तान तो बौखलाए फैंस

'Nepotism: राहुल द्रविड़ की तरह उनके बेटे को भी क्रिकेट का काफी शौक है। उनके छोटे बेटे का नाम अन्वय है और वह 13 साल के हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rahul Dravid ( Image Credit: Twitter)

Rahul Dravid ( Image Credit: Twitter)

जब भी आप नेपोटिज्म (Nepotism) शब्द सुनते हैं, तो सबसे पहली बात जो आपके दिमाग में आती है वह बॉलीवुड है। ऐसा इसलिए क्योंकि यही वह जगह है जिसने भारतीय दर्शकों को बड़े पैमाने पर इस शब्द से रूबरू करवाया है। नेपोटिज्म (Nepotism)  को आसान शब्दों में कहें तो इसका मतलब यह है कि कोई व्यक्ति अपने पद या पॉवर का इस्तेमाल करके अपने परिवार के सदस्यों के लिए एक नौकरी लेने के लिए चीजों को आसान बनाता है।

Advertisment

हालाँकि, नेपोटिज्म (Nepotism) सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है जहाँ स्टार किड्स को बिना किसी संघर्ष के अपना बड़ा ब्रेक पाना आसान लगता है। ऐसा क्रिकेट जगत में भी होता है।

Nepotism की बात पर राहुल द्रविड़ ट्रोल्स के निशाने पर

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। राहुल द्रविड़ की तरह उनके बेटे को भी क्रिकेट का काफी शौक है। उनके छोटे बेटे का नाम अन्वय है और वह 13 साल के हैं। अन्वय भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाहते हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत करते हैं।

Advertisment

इस कड़ी मेहनत के बदौलत उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, अन्वय द्रविड़ अब कर्नाटक की अंडर 14 टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।

यहां देखें खबर

गौरतलब है कि पिता राहुल द्रविड़ की क्रिकेट खेलने की कला और वह दिमाग उनके दोनों बेटों में झलकती है। बता दें कि अन्वय को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाना जाता है। अन्वय द्रविड़ ने क्रिकेट की बारीकियां अपने पिता से सीखी हैं। इसलिए आज उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, यह खबर मिलते ही ट्विटर पर फैंस सवालों की लड़ी लगा चुके हैं। कुछ ने कहा कि बेटे के कप्तान बनने के पीछे द्रविड़ का बड़ा हाथ है। जबकि कुछ ने इसे अन्य ने स्पष्ट रूप से नेपोटिज्म (Nepotism) का एक और मामला बताया है। फैंस यह भी कह रहे हैं कि कल वो उसे टीम इंडिया का कप्तान बना दिया जाएगा और लोग कुछ नहीं बोलेंगे।

आइए देखें फैंस का रिएक्शन

 

Cricket News India General News Rahul Dravid New Zealand India vs New Zealand 2023 IND vs NZ