न्यूजीलैंड बना पहला देश जहां महिला खिलाड़ियों को मिलेगा पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा, जानें विस्तार में

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों को भी अब इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के लिए पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा मिलेगा।

author-image
Manoj Kumar
New Update
New Zealand women during their easy win over India. (Photo Source: Twitter)

New Zealand women during their easy win over India. (Photo Source: Twitter)

महिलाओं को क्रिकेट हो या दूसरा काम हर जगह उन्हें मर्दों से म वेतन दिया जाता है। लोग बस पुरुषों और महिलाओं को एक अधिकार दिलाने की बात करते हैं लेकिन एक वेतन की बात कोई नहीं करता। लेकिन न्यूजीलैंड टीम ने आज उस बात को मान लिया है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटरों को भी अब इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के लिए पुरुष क्रिकेटरों के बराबर पैसा मिलेगा। न्यूजीलैंड बोर्ड ने इस बात का ऐलान किया है और अब डील 5 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

Advertisment

न्यूजीलैंड बोर्ड ने किया समान वेतन का ऐलान

न्यूजीलैंड टीम ने 5 सालों के लिए यह डील साइन की है जिसमें महिला खिलाड़ियों को एकदिवसीय, टी-20, फोर्ड ट्रॉफी और सुपर स्मैश स्तर सहित सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी। जानें क्या रहेगी वर्तमान फीस-

  • टेस्ट मैच के लिए- 10,250 डॉलर
  • ODI मैच के लिए- 4,000 डॉलर
  • T20I मैच के लिए- 2,500 डॉलर
  • प्लंकेट शील्ड के लिए- $1,750 डॉलर
  • फॉर्ड ट्रॉफी/हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड के मैच के लिए- 800 डॉलर
  • सुपर स्मैश मैच के लिए- 575 डॉलर

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने इस ऐलान को बताया ऐतिहासिक 

महिला कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा है कि, "अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में समान फीस देना एक बड़ा ऐलान है। यह एक गेम चेंजर साबित होगा। इस ऐलान के बाद कई युवा और महिला खिलाड़ियों की जिंदगी बदलेगी और उन्होंने एक सफल करियर बनाने का मौका मिलेगा। "

Advertisment

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इस फैसले से बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा है कि अब खेल को ज्यादा महत्व मिलने वाला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि, "वर्तमान खिलड़ियों के लिए बेहद जरूरी है की हम अपने दिग्गज खिलाड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाए, इसके साथ ही भविष्य के पुरुष और महिला खिलाड़ियों का सहयोग करें।"

नए समझौते के अनुसार, महिलाओं के घरेलू अनुबंधों की कुल संख्या 54 से बढ़कर 72 हो जाएगी। इसके साथ ही घरेलू महिलाओं के वार्षिक अनुबंधों की राशि भी नौ से बढ़ाकर 12 प्रति टीम की जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों को लेकर जिस तरह से बड़ी घोषणा की है, उससे दुनियाभर के महिला क्रिकेटरों और उनके राष्ट्रीय बोर्ड पर असर पड़ेगा। अन्य देशों पर भी दबाव आएगा की वह भी अपनी महिला क्रिकेट टीम को इतना ही सम्मान दिलाए।

Advertisment

Kane Williamson New Zealand New Zealand women General News