Advertisment

'निर्लज्ज तू फिर आ गया' भारतीय टीम में फिर वापस आ रहे चेतन शर्मा! खबर सुनते ही फैंस ने दी गालियां

चेतन शर्मा के कार्यकाल में उन्होंने विराट कोहली को वनडे और टेस्ट दोनों से कप्तानी से भी हटा दिया था। इसलिए, इस उनका पद छीने जानें पर....

author-image
Manoj Kumar
New Update
चेतन शर्मा

चेतन शर्मा

20-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलफ बुरी तरह हार गया था। उसके बाद भारत की चयन समिति पर काफी सवाल उठाए गए थे। इसलिए 18 नवंबर को इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने चेतन शर्मा और पूरी चयन समिति को बर्खास्त कर सभी को चौंका दिया था। यह फैसला उसी दिन अचानक आया जब टीम इंडिया का वेलिंगटन में चल रही टी-20 सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम से मुकाबला हुआ था। लेकिन भारी बारिश के कारण मैच को रद्द करना पड़ा था। 

Advertisment

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया का एशिया कप और 20-20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन, वर्कलोड मैनेजमेंट और अनसुलझी टीम इस बर्खास्तगी के पीछे मुख्य कारण रहे हैं। चयन समिति को निकालने के बाद इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने खाली पदों के लिए भर्ती शुरु की थी और कई जानें-मानें क्रिकेट पूर्व खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

चेतन और टीम ने फिर से दिया है आवेदन

इंडियन क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चयनकर्ताओं के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने अखिल भारतीय चयन समिति में एक पद के लिए फिर से आवेदन किया है। चेतन के अलावा मध्य क्षेत्र चयन पैनल के सदस्य हरविंदर सिंह ने भी इस पद के लिए दोबारा आवेदन किया है।

Advertisment
गौरतलब है कि, चेतन (उत्तर क्षेत्र) के अलावा हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र), अभय कुरुविला (पश्चिम क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) को भी बर्खास्त किया गया है, सभी सभी चयन समिति का हिस्सा थे।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, चेतन और हरविंदर सहित 60 से अधिक लोगों ने इस पद के लिए आवेदन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पैनल के अन्य दो सदस्यों, जोशी और मोहंती ने पदों के लिए फिर से आवेदन नहीं किया है।
Advertisment

चेतन शर्मा के करना कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी

चेतन शर्मा के कार्यकाल में उन्होंने विराट कोहली को वनडे और टेस्ट दोनों से कप्तानी से भी हटा दिया था। इसलिए, इस उनका पद छीने जानें पर फैंस बहुत ही खुश हैं। फैंस ट्वीट करते हुए इसे ‘कर्मा’ बोल रहे हैं।

यहां देखिए चेतन शर्मा की खबर पर ट्विटर ने क्या प्रतिक्रिया दी

 

Cricket News India General News