/sky247-hindi/media/post_banners/pIQfVgZTVa8G3BlTtiTm.jpg)
Sri Lanka ( Image Credit: Twitter)
श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने इस साल एशिया कप में अपना दबदबा बना रखा है। अपना पहला गेम हारने से लेकर उन्होंने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने रास्ते में आने वाली सभी टीमों को रौंदते चले गए हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में एक लंबा सफर तय किया है और इसका श्रेय हर उस खिलाड़ी को जाता है जो टीम का हिस्सा है। टीम ने कभी ऐसा नहीं देखा कि वे एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर करेगी क्योंकि सभी खिलाड़ी एक टीम के रूप में खेल रहे हैं।
क्रिकेट एक्सपर्ट, पूर्व खिलाड़ियों और यहां तक कि श्रीलंका के प्रतिस्पर्धियों ने भी श्रीलंका के खेल और उनकी कौसल के लिए टीम की सराहना की है। एशिया कप 2022 में श्रीलंका एक ऐसे पॉइंट पर खड़ी थी जहां उन्हें विजेता के तौर पर कोई नहीं देख रहा था। लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबकी बोलती बंद कर दी और बिना हार मानें वह लड़े। जिसका नतीजा यह हुआ की वह एशिया कप 2022 जीतने के प्रबल दावेदार हैं और करोड़ों लोग उनकी जीत भी चाहते हैं।
क्रिकट्रैकर पर रन की रननीति शो में बोलते हुए, निखिल चोपड़ा और विजय दहिया ने श्रीलंकाई टीम और पूरे एशिया कप में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की है।
चोपड़ा ने कहा है कि, "श्रीलंका ने एशिया कप में कमाल की वापसी की है, वे इंग्लैंड की तरह आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी हार के बाद, वह एक नई टीम की तरह आगे आयें है। उनका क्रिकेट निडर तरीके का है और वह उनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखकर साफ पता चलता है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का मिडल ऑर्डर भी मजबूत होता जा रहा है। जो इस टूर्नामेंट का एक बहुत ही दिलचस्प पहलू है।"
श्रीलंका का शांत ड्रेसिंग रूम माहौल महत्वपूर्ण है: दहिया
विजय दहिया ने इस तथ्य पर जोर दिया कि जब भी वे इस तरह के महत्वपूर्ण मुकाबलों के लिए तैयार होते हैं तो एक टीम को अपने ड्रेसिंग रूम में पॉजिटिव वातावरण की आवश्यकता होती है। उनका मानना है कि ऐसी चीजों को रातों-रात नहीं बदला जा सकता है और टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे पॉजिटिव माहौल ही काम करता है।
11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।