NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स के बल्ले के सामने एशियाई चैंपियन हुई पस्त, 65 रनों से न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

NZ vs SL: न्यूजीलैंड द्वारा दिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भी शुरुआत में बड़े झटके लगे। हालांकि न्यूजीलैंड...

author-image
Manoj Kumar
New Update
NZ vs SL

20-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (29 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड के टीम ने मजबूत वापसी की और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 65 रनों से जीत लिया।

Advertisment

NZ vs SL: ग्लेन फिलिप्स का बल्ला गरजा

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को शुरुआत में 3 बड़े झटके लगे। सलामी बल्लेबाज फिन एलन, डेवोन कॉनवे और कप्तान केन विलियमसन क्रमशः 1,1 और 8 रन बनाकर आउट हो गए। टीम बड़ी मुसीबत में दिख रही थी और श्रीलंकाई गेंदबाज कसी हुई गेंदबाज कर रहे थे। लेकिन फिर फील्ड पर ग्लेन फिलिप्स नाम का तूफान आया।

डेरिल मिचेल और फिलिप्स ने पारी संभाली और 84 रनों की साझेदारी की। जिसमें सबसे ज्यादा रन फिलिप्स ने मारे। 20 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 64 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से कसुन रजिथा ने अपने 4 ओवर में 23 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

Advertisment

श्रीलंका हुई ढेर

न्यूजीलैंड द्वारा दिए 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भी शुरुआत में बड़े झटके लगे। हालांकि न्यूजीलैंड की तरह टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई। पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा और चरित असलंका क्रमशः 0, 4 , 0, 4 रन बनाकर आउट हो गए। टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी ने श्रीलंका को पावरप्ले के अंदर बड़ा झटका दिया।

टीम की तरफ से सिर्फ भानुका राजपक्षे और कप्तान दसुन शनाका ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए जान लगाई। हालांकि नियमित अंतराल में गिर चुके विकेट ने उनपर दबाव बनाया और जोखिम उठाने के चक्कर में दोनों बल्लेबाजों ने अपना विकेट खो दिया। भानुका राजपक्षे और कप्तान दसुन शनाका ने क्रमशः 34 और 35 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने 65 रनों से यह मुकाबला अपनें नाम कर लिया।

T20 World Cup 2022 General News Cricket News Sri Lanka T20 World Cup Kane Williamson New Zealand