Advertisment

एमएस धोनी की हेल्थ पर CSK सीईओ का बड़ा अपडेट, कहा- अभी वह तीन सप्ताह...

धोनी पूरे टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। फिर भी 41वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट का एक भी मैच मिस नहीं किया।

author-image
Justin Joseph
New Update
Legends league cricket एमएस धोनी Why MS Dhoni cannot play any 'Legends' tournament'

एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने हार्दिक पांड्या की नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस को हराया। हालांकि, धोनी पूरे टूर्नामेंट के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे। फिर भी 41वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट का एक भी मैच मिस नहीं किया।

Advertisment

हाल ही में मुंबई में धोनी के घुटने की सर्जरी हुई है और फिलहाल वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2023 के दौरान कई मौकों पर धोनी यह कहते देखे गए वह अभी आईपीएल से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने अपने फैन्स से वादा किया है कि वह कम से कम एक सीजन और खेलेंगे, बस वह फिट रहें।

धोनी के आईपीएल में संभावित वापसी के बारे में बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने उनके चोट की स्थिति पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने धोनी से बात की है। धोनी ने उनसे कहा कि वह रिहैब में जाने से पहले तीन सप्ताह तक आराम करेंगे।

जानिए क्या कहा सीएसके के सीईओ ने

Advertisment

कासी विश्वनाथन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को बताया, दरअसल, फाइनल खत्म होने के तुरंत बाद उन्होंने हमें बताया कि वह मुंबई जाएंगे और सर्जरी कराएंगे। फिर रिहैब के लिए रांची वापस जाएंगे। मुंबई में रुतुराज की शादी के बाद (4 जून को), मैं उनसे मिलने गया था। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। वह काफी सहज हैं। उन्होंने कहा कि वह तीन सप्ताह तक आराम करेंगे और फिर अपना रिहैब शुरू करेंगे। और जैसा कि उन्होंने कहा, वह जनवरी-फरवरी तक नहीं खेलेंगे। हमें उन्हें यह सब याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, धोनी जानते हैं कि क्या करना है, कैसे करना है। इसलिए हम उनसे नहीं पूछने जाएंगे कि आप क्या करने जा रहे और कैसे। वह हमें खुद बता देंगे। वह जो भी करेंगे पहले हमें बताएंगे। वह भी एम श्रीनिवासन को और किसी को नहीं। 2008 से ऐसा ही होता आ रहा है। और यह इसी तरह जारी रहेगा।

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News MS Dhoni Chennai