अब धोनी फील्ड पर आएंगे तो बजेगा यह गाना, लोगों ने सुनकर नाम दिया 'धोनी चालीसा'; सुनें

एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई ने सबको चौंकाते हुए कई धुरंधर खिलाड़ियों को खरीदा था। चेन्नई अपने युवा ऑल राउंडर सैम करन को तो नहीं

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni एमएस धोनी चेन्नई

MS Dhoni

इंडियन टी-20 लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इस साल इंडियन टी-20 लीग 2023 के मिनी ऑक्शन के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई ने सबको चौंकाते हुए कई धुरंधर खिलाड़ियों को खरीदा था। चेन्नई अपने युवा ऑल राउंडर सैम करन को तो नहीं रिटेन कर पाई लेकिन उन्होंने इससे भी बड़ा हुक्कम का इक्का अपने पाले में लाया। बता दें कि चेन्नई ने बेन स्टोक्स को आगामी सीजन के लिए 16.25 करोड़ में खरीदकर सबको हैरान कर दिया था।

Advertisment

बता दें कि इंडियन टी-20 लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी, जिसमें पहले मुकाबले में गत चैंपियन गुजरात अपने होम ग्राउन्ड में धोनी की टीम चेन्नई से भिड़ेगी। खबर ऐसी है कि धोनी के लिए यह आगामी लीग उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा और अब यह रिटायरमेंट ले लेंगे।

इस बात को सुनकर फैंस काफी दुखी हैं और प्रार्थना कर रहे होंगे की धोनी इस साल रिटायरमेंट न लें। हालांकि, इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह धोनी के रिटायरमेंट के लिए बनाया गया है और इसका नाम धोनी चालीसा रखा गया है।

आइए देखें धोनी चालीसा का यह वायरल वीडियो

Advertisment

वीडियो की बात करें तो यह वीडियो कपिल शर्मा के शो से ली गई है जिसमें मुक्काबाज के लीड अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने धोनी पर बनाया यह गाना सुनाया है। इसका धोनी के रिटायरमेंट से कुछ लेना देना नहीं है।

बात करें एमएस धोनी की तो वह आगामी इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई के कप्तानी करने वाले हैं। धोनी और उनकी टीम जरूर चाहेगी की वह अपना आखिरी ट्रॉफी जीतकर टूर्नामेंट का समापन करे।

आइए देखें चेन्नई की पूरी टीम

चेन्नई

रिटेन किए गए खिलाड़ी

Advertisment

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा

खरीदे गए खिलाड़ी

अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत सिद्धू, अजय मंडल, भगत वर्मा

 

INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News MS Dhoni Chennai