/sky247-hindi/media/media_files/u344jL2GObWtvXgjD4B4.jpg)
New Zealand vs South Africa
SA vs NZ: जारी वनडे वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेला गया। एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 190 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका 7 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच चुकी है।
साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने
न्यूजीलैंड के नजरिए से अहम इस मुकाबले में कीवी कप्तान टॉम लैथम ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकाॅक ने 114 और रासी वान डर दुसौं ने 133 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को 357 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए टिम साउदी को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट व जिम्मी नीशम को 1-1 विकेट मिला।
तो वहीं जब न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से मिले 358 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 35.3 ओवर में मात्र 167 रनों पर सिमट गई और मैच को 190 रनों के बड़े अंतर से गंवा दिया। कीवी टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ही 60 रनों की बड़ी पारी खेलकर सर्वाधिक रन स्कोरर रहा। वहीं विल यंग ने 33 और डेरिल मिचेल ने 24 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे सके। वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए स्पिनर केशव महाराज और तेज गेंदबाज मार्को यान्सेन ने क्रमश: 4 और 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा गेराल्ड कोअत्जी को 2 तो कागिसो रबाडा को 1 विकेट हासिल किए।वहीं इस हार के साथ कीवी टीम 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान में काबिज है।
SOUTH AFRICA DEFEATED NEW ZEALAND BY 190 RUNS. pic.twitter.com/J20rBh8r37
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2023
यहां देखिए फैंस के रिएक्शन
Pakistan just waiting for wild card entry in queue like they wait for atta.
— *Roe Joot* (@ImGani22) November 1, 2023
Qudrat ka Nizam Part 2 happening! pic.twitter.com/ZXJsyBEVbm
— Rajiv (@Rajiv1841) November 1, 2023
Pakistani kush ho rahe honge aaj🤣🤣#NZvSA #CWC23INDIA pic.twitter.com/aMjMylB5gq
— Cricket Freak (@Cricjunction008) November 1, 2023
Pak got a new father today 😂
— abhay singh (@abhaysingh_13) November 1, 2023
Still Pakistan won't reach semifinal 😀
— Shubman Gang (@ShubmanGang) November 1, 2023
Congratulations 🎉 Africa's great win 🔥
— GORDXROHIT (@gordxrohit) November 1, 2023
Kya Pakistan dobara India se zaleel hogi Semi final mai?😂
— Aditya (@AdityaDntCare) November 1, 2023
DIL DIL SOUTH AFRICA ❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/PghanL6Vnn
— Saqib Khan (@saqibkhan_10) November 1, 2023
Pakistan aaj khush hoga....ab kisi aur ke aage haath fhailayenge
— Samriddhi Singh♥️ (@Samridd90774225) November 1, 2023