Advertisment

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ स्पिनर हुआ टीम से बाहर!

मौजूदा समय में श्रीलंका के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक वानिंदु हसरंगा की चोट श्रीलंका क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ाती नजर आ रही है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Wanindu Hasaranga ruled out of World Cup 2023

Wanindu Hasaranga ruled out of World Cup 2023

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप सभी टीमें जमकर तैयारियां करने में जुटी है। मेगा टूर्नामेंट में महज कुछ दिन बचे है उससे पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल टीम के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा चोट के चलते आगामी वनडे वर्ल्ड कप के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलपीएल 2023 में चोटिल हुए हसरंगा एक बार फिर चोटिल हो गए है। जिसके चलते उनके वर्ल्ड कप में भाग लेने पर संशय बना हुआ है।

Advertisment

चोटिल वानिंदु हसरंगा हो सकते हैं वनडे वर्ल्ड कप से बाहर!

मौजूदा समय में श्रीलंका के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक वानिंदु हसरंगा की चोट श्रीलंका क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ाती नजर आ रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स का मानना हैं कि वानिंदु हसरंगा चोट के चलते आगामी वनडे वर्ल्ड कप के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता हैं कि यह श्रीलंका के लिए तगड़ा झटका होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक हसरंगा की वापसी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि एलपीएल 2023 के एक मुकाबले के दौरान चोटिल हुए हसरंगा एशिया कप 2023 में भी नहीं खेल सके थे। हालांकि अधिकतर अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भी श्रीलंका टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। जहां श्रीलंका को भारत के हाथों 10 विकेटों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। गौरतबल है कि एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर फोर मुकाबले के दौरान स्पिनर महेश तीक्षाणा के चोटिल होने से श्रीलंका टीम पहले ही परेशान है। हालाकि रिपोर्ट्स के मुताबिक तीक्षणा का वर्ल्ड  कप तक ठीक हो जाने की उम्मीद है।

Advertisment

बता दें कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को पिछले वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच होगा। वहीं श्रीलंका का पहला मैच 7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा।

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

Advertisment

 

 

Cricket News Asia Cup 2023 Sri Lanka Wanindu Hasaranga ODI World Cup 2023