Advertisment

बाप रे बाप! साल खत्म भी नहीं हुआ और धोनी ने कमा लिए इतने करोड़ों रुपये

धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। भले ही धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए कई साल बीत गए हों

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS DHONI एमएस धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। भले ही धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे हुए कई साल बीत गए हों, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू में रत्ती भर भी कमी नहीं आई है। इस तरह धोनी की कमाई भी साल दर साल बढ़ती जा रही है। 

Advertisment

एक रिपोर्ट के मुताबिक, एम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनकी नेटवर्थ विराट और अमिताभ बच्चन से ज्यादा है। वर्तमान में धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपये है। ऐसा कहा जा रहा है, इसके साथ ही बताया जाता है कि धोनी रांची में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक हैं।

फिलहाल वह हर महीने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं और अब धोनी के खाते में सालाना 50 करोड़ से ज्यादा जुड़ते हैं। आइए देखें उनकी कमाई के जरिए

चेन्नई सुपर किंग्स से धोनी को मिलते हैं 12 करोड़

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थाला आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। धोनी को एक संस्करण के लिए चेन्नई फ्रेंचाइजी से 12 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है।

उन्होंने अपनी ही फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से करीब 30 करोड़ रुपये कमाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माही के पास रीति स्पोर्ट्स नाम की एक मैनेजमेंट कंपनी के शेयर भी हैं और इसके अलावा धोनी एक कपड़े और जूते की ब्रांड कंपनी के भी मालिक हैं।

(अगले स्लाईड में जानें बाकी की कमाई के जरिए )

ब्रांड्स से 4 करोड़ से 6 करोड़ रु.

माही 30 से अधिक ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं और उन्होंने मास्टरकार्ड, ओरियो, जियो सिनेमा, स्किपर पाइप, फायर-बोल्ट और गल्फ ऑयल जैसे प्रमुख ब्रांडों के लिए विज्ञापन किया है। इसके अलावा, धोनी एनाएकेडमी, भारत मैट्रिमोनी, नेटमेड्स और ड्रीम 11 सहित कई ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

Advertisment

(अगले स्लाईड में जानें बाकी की कमाई के जरिए )

Advertisment

सोशल मीडिया से 1-2 करोड़

इंस्टाग्राम पर 43 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ धोनी सोशल मीडिया पर भी खूब पैसा कमाते हैं। इन सबके अलावा धोनी ने स्टार्टअप कंपनियों में भी निवेश किया है। उनकी सोशल मीडिया फीस से 1 करोड़ से 2 करोड़ रु है। 

(अगले स्लाईड में जानें बाकी की कमाई के जरिए )

धोनी ने निवेश किया और उनके पास है गाड़ियों का कलेक्शन

कैप्टन कूल स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठित बैनर के तहत देश भर में 200 से अधिक जिम के भी मालिक हैं। साथ ही माही ने अपने फार्म हाउस में महंगी कारों और बाइक्स के लिए अलग से बिल्डिंग बनाई है।

क्रिकेट के अलावा, उन्होंने फुटबॉल टीम चेन्नई एफसी, माही रेसिंग टीम इंडिया और फील्ड हॉकी टीम रांची रेज़ के भी सह-मालिक हैं।

 

Cricket News India General News Chennai MS Dhoni