Advertisment

Viral Video: धोनी को देख कुछ इस कदर बेकाबू हुई महिला फैन, पहले जोर से लगाया गले और फिर करने लगी Kiss...

Check out- Old Video Of MS Dhoni's Fangirl Hugging And Kissing Him Goes Viral- धोनी को देख कुछ इस कदर बेकाबू हुई महिला फैन, पहले जोर से लगाया गले और फिर करने लगी Kiss...

author-image
Joseph T J
New Update
Dhoni

A Female Fan Kiss MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

A Female Fan Kiss MS Dhoni, Video Viral: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, उसकी बराबरी करना नामुमकिन है। एमएस धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीताई है। धोनी जल्द ही IPL लीग में पीली जर्सी में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में एक लड़की धोनी को गले लगाते हुए और किस करते हुए नजर आ रही है। 

Advertisment

धोनी को देख बेकाबू हो गई थी महिला फैन

सोशल मीडिया में एमएस धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी पुराना है। उस समथ माही सिर्फ 24 साल के थे और इंटरनेशनल करियर बस शुरू ही किया था। पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन और श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी से धोनी ने टीम में अपनी जगह पक्की की थी। अपने खेल से फैंस और खासकर फीमेंल फैंस के बीच धोनी खूब चर्चा में रहते थे। वायरल वीडियो 2005-2006 का है, जब धोनी की शादी नहीं हुई थी।

वीडियो में धोनी सुरक्षाकर्मियों से घिरे हुए हैं, और टीम बस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। फिर एक महिला फैन सिक्योरिटी को तोड़ते हुए धोनी के पास पहुंच जाती है, जिसके बाद वह उन्हें गले लगाती है और किस करती है। वीडियो में महिला काफी इमोशनल नजर आ रही हैं, शुरुआत में, धोनी उससे दूर जाने की कोशिश नहीं करते और उससे मिलने चले जाते हैं। लेकिन जब वह देखते हैं कि वह करीब आ रही है, तो वह चेहरे पर मुस्कान के साथ बस में वापस जाना शुरू कर देते हैं।

Advertisment

यहां देखें धोनी का वो वीडियो-

Advertisment

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पांचवें खिताब पर कब्जा किया था। चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें धोनी की नाम भी है। इस वक्त धोनी सीएसके मैनेजमेंट के साथ लगातार मीटिंग में लगे हुए हैं। धोनी अपने नेतृत्व में सीएसके को छठा खिताब जीताना चाहेंगे। 

CSK ITL MS Dhoni IPL 2024