धोनी के 41वें जन्मदिन पर कोहली समेत तमाम क्रिकेटरों ने दी बधाई, देखें किसने क्या लिखा?

धोनी ने अपना जन्मदिन लंदन में मनाया और उनके साथ उनकी बेटी जीवा धोनी, पत्नी साक्षी और उनके दोस्त भी इस जश्न में शामिल थे।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS Dhoni

MS Dhoni (Image Credit: Twitter)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनकी विरासत को अब तक कोई भी खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ा पाया है। धोनी एक मामूली कप्तान नहीं, उन्होंने बतौर कप्तान अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड की तीन ट्रॉफी जीती है। धोनी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। धोनी सिर्फ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को नहीं जीत पाए लेकिन उनकी कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा था। हालांकि धोनी ने 2014 में टेस्ट मैच से रिटायरमेंट ले लिया था।

Advertisment

धोनी के करियर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वो शून्य पर रनआउट हो गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और भारतीय टीम ने भी उनपर भरोसा जताया। धोनी ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और इसके बाद धोनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह अब तक के सबसे महान खिलाड़ी बने।

28 साल बाद भारत को दिलाई ट्रॉफी 

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। छोटी-छोटी गलियों में बल्ले से खेलने वाले धोनी आज दुनियाभर के फैंस के दिलों पर राज करते हैं क्योंकि धोनी ने 28 साल बाद भारत को साल 2011 में वर्ल्ड कप जीतवाया था। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई थी। उस मैच में रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने धोनी के छक्का मारने के बाद कहा था कि, ‘धोनी ने स्टाइल में मैच फिनिश किया है। यह शॉट जो सीधा दर्शकों के पास गया। भारत ने 28 साल के इंतेजार के बाद वर्ल्ड कप अपने नाम किया। ड्रेसिंग रूम में पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। यह सब मुमकिन किया सिर्फ भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने।" यह शब्द आज भी हर भारतीय खिलड़ियों के कानों में गूँजते हैं जब भी धोनी की बात की जाती है।

धोनी के सामने साल 2013 में भी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना एक चुनौती थी, बहुतों को यह याद नहीं होगा लेकिन भारतीय टीम कप जीतने के दावेदार नहीं थे। हालांकि, सभी बाधाओं के बावजूद, धोनी ने टूर्नामेंट के सभी गेम जीते थे।

Advertisment

धोनी ने अपना जन्मदिन लंदन में मनाया और उनके साथ उनकी बेटी जीवा धोनी, पत्नी साक्षी और उनके दोस्त भी इस जश्न में शामिल थे।

धोनी के 41वें जन्मदिन पर क्रिकेटरों ने ऐसे जताया अपना प्यार, देखें-

General News MS Dhoni India Virat Kohli