"क्यों चौंक गए न" चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के रिटायरमेंट की डेट कर दी लीक!

पंजाब के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद चेन्नई के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की सन्यास को लेकर पोस्ट मैच सेरेमनी में बड़ा खुलासा किया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS DHONI AND FLEMING

MS DHONI AND FLEMING

आईपीएल 2023 का 41वां मुकाबला 30 अप्रैल को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले के आखिर में पंजाब जीतने में कामयाब रही है। पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने 7 गेंदों पर 13 रनों की तूफ़ानी पारी खेलकर पंजाब को अहम मुकाबले में जीत दिलवाई है।

Advertisment

पंजाब को प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी हालत में यह मुकाबला जीतना था ताकि टीम का आगे का सफर थोड़ा आसान हो जाए। इस जीत के साथ पंजाब नौ मुकाबलों में 10 अंकों के साथ पाचवें स्थान पर मौजूद है। चेन्नई को लगातार दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसी बीच हार के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर जवाब दिया है।

धोनी ने अभी कोई संकेत नहीं दिया है - फ्लेमिंग

आईपीएल के इस सीजन में एम एस धोनी के सन्यास को लेकर खूब बातें की जा रही हैं। लोग अपने-अपने हिसाब से धोनी के सन्यास को लेकर कयास लगा रहे हैं। इसी बीच पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की सन्यास को लेकर पोस्ट मैच सेरेमनी में बड़ा खुलासा किया है। सेरेमनी में धोनी के सन्यास से जुड़ा सवाल पूछने पर फ्लेमिंग ने कहा कि "धोनी ने इस बारे में मुझे कोई संकेत नहीं दिए हैं।'

Advertisment

बता दें कि आईपीएल 2022 के दौरान धोनी ने कहा था कि वो अपना आखिरी मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं। इसके बाद धोनी ने कई मौकों पर जल्द रिटायरमेंट लेने के संकेत भी दिए हैं। हालांकि चेन्नई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, फिर भी देशभर के फैंस आईपीएल के इस सीजन को धोनी का आखिरी आईपीएल मानकर चल रहे हैं। जिसके चलते फैंस देश के किसी भी कोने में धोनी को आखिरी बार खेलते देखने का मौका नहीं छोड़ रहे। चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बार बहस छिड़ गई। बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मजेदार कमेंट्स किए है।

देखिए स्टीफन फ्लेमिंग के बयान के बाद फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 MS Dhoni Chennai