Advertisment

"एक बार और ट्रॉफी जीतना है फिर...", सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट पर किया सनसनीखेज खुलासा

धोनी के टीम साथी सुरेश रैना ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में धोनी से बात करके उनके रिटायरमेंट की अफवाहों को विराम दे दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS-Dhoni-and-Suresh-Raina

MS-Dhoni-and-Suresh-Raina

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से हो चुका है। आईपीएल का यह सीजन अब तक शानदार घटा है। लीग में कई मुकाबलों का रोमांच इस कदर था कि जीतने वाली टीम का निर्णय आखिरी गेंद पर हुआ है। इस आईपीएल में सबसे ज्यादा सुर्खियां चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बनाई है। धोनी ने आईपीएल 2023 से पहले कहा था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है।

Advertisment

उसके बाद कुछ मुकाबलों की पोस्ट मैच सेरेमनी में भी धोनी युवा गेंदबाजों को नसीहत देते हुए उसी बात को दोहराया था कि यह उनके करियर का आखिरी दौर है। इनको आगे दूसरे कप्तान के अंडर में खेलना होगा। इन वाकयों के बाद से धोनी के दुनियाभर में मौजूद फैंस ने अपने हिसाब से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कयास लगाने लगे हैं। इसी बीच धोनी के साथी खिलाड़ी रहे चेन्नई के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर धमाकेदार खुलासा किया है।

धोनी के रिटायरमेंट पर सुरेश रैना का खुलासा

भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह के चलते उनके फैंस न केवल चेन्नई को होम ग्राउंड पर सपोर्ट करने आते हैं  बल्कि चेन्नई के बाहर भी भारतीय कप्तान एमएस धोनी को चीयर करने को मौजूद रहते हैं। अफवाह है कि यह धोनी का आखिरी सीजन रहने वाला है। 

Advertisment

भले ही धोनी ने अपने इरादे कभी सार्वजनिक नहीं किए, लेकिन दुनियाभर में उनकी विदाई के बारे में चर्चा हो रही है। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और धोनी के टीम साथी सुरेश रैना ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में धोनी से बात करके उनके रिटायरमेंट की अफवाहों को विराम दे दिया है। रैना के अनुसार धोनी इस सीजन में आईपीएल से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं।

रैना से जियो सिनेमा पर बात करते करते हुए कहा कि चेन्नई के कप्तान ने रिटायरमेंट से पहले एक बार और ट्रॉफी जीतने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि 'मैं ट्रॉफी जीतकर एक और साल खेलना चाहता हूं'।  बता दें कि इससे पहले भी धोनी न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी डैनी मॉरिसन को भी टॉस के समय ऐसे ही सवाल पर रिटायरमेंट से इनकार करते हुए मजे लिए थे। 

Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Suresh Raina MS Dhoni Chennai