Advertisment

'पैसे बर्बाद ब...', मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, इंग्लिश तेज गेंदबाज हुआ आईपीएल से बाहर

बचे हुए अहम मुकाबलों से पहले मुंबई को जबरदस्त झटका लगा है। मुंबई के इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
JOFRA ARCHER AND CHRIS JORDAN

JOFRA ARCHER AND CHRIS JORDAN

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 का अब तक का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई को लीग के इस सीजन में सबसे ज्यादा चोटिल खिलाड़ियों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पहले ही मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और झए रिचर्डसन चोट के चलते आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो चुके थे। उसके साथ कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ मुकाबलों से जीत की पटरी पर लौटने वाली मुंबई को एक और बड़ा झटका लगा है।

Advertisment

जोफ्रा हुए IPL 2023 से बाहर, जॉर्डन की हुई एंट्री

लीग के बचे हुए अहम मुकाबलों से पहले मुंबई को जबरदस्त झटका लगा है। मुंबई के इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। जोफ्रा के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके हम वतन क्रिस जॉर्डन को मुंबई ने बेस प्राइस 2 करोड़ देकर टीम में शामिल किया है। बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने मुंबई के लिए इस सीजन में केवल दो मुकाबले खेले हैं।

उन मुकाबलों में भी आर्चर का प्रदर्शन काफी सामान्य रहा था। जोफ्रा के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन ने अब तक 28 आईपीएल मुकाबलों में 27 विकेट चटकाएं है। आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के अनुसार. 'मुंबई ने चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह 9 मई को रिप्लेसमेंट के तौर पर क्रिस जॉर्डन को 2 करोड़ में साइन किया है। लीग के बचे हुए मुकाबलों में आर्चर की जगह जॉर्डन नजर आएंगे।'

Advertisment

बता दें कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोहनी की चोट से परेशान जोफ्रा आर्चर अब इंग्लैंड जाकर चोट का इलाज और रिहैब पूरा करेंगे। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, 'क्रिस जॉर्डन बाकी सीजन के लिए मुंबई टीम में शामिल होंगे। क्रिस ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड  की नजर रहेगी। जोफ्रा अपने रिहैब पर ध्यान देने के लिए इंग्लैंड लौट रहे हैं।'

यहां देखिए फैंस के रिएक्शन

 

T20-2023 Cricket News General News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai Indian Premier League Jofra Archer