Advertisment

'पापा, आपका नाम लेने पर भी नहीं खिला रहे' सचिन तेंदुलकर के साथ अर्जुन तेंदुलकर की बात करते तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर मुंबई इंडियंस के प्रेक्टिक के दौरान की है। तस्वीर में सचिन तेंदुलकर और उनका बेटा अर्जुन तेंदुलकर बैठे हुए है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Arjun and sachin

Arjun and sachin

आईपीएल 2023 के 16 वें सीजन में मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी। मुंबई को अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में से केवल एक में जीत मिली है। ऐसे में मुंबई इस मुकाबले में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। ऐसे में मुकाबले से पहले दोनों टीमें जमकर पसीना बहा रही है। इस बीच मुंबई के प्रेक्टिस के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर साथ बैठकर बात कर रहे हैं।

Advertisment

सचिन तेंदुलकर के साथ वायरल हुई अर्जुन की तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर मुंबई इंडियंस के प्रेक्टिस के दौरान की है। तस्वीर में सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर बैठे हुए है, और ऐसा नजर आ रहा हैं कि सचिन तेंदुलकर, अर्जुन को कुछ सलाह दे रहें है। तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने कई मजेदार कमेन्ट किए है। एक फैन ने लिखा है ' पापा एक चांस दिला दो ना' ऐसे ही कई मजेदार कमेन्ट वायरल तस्वीर पर आए हैं। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ बरसों से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं। अर्जुन को मुंबई ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख में खरीदा था, लेकिन अर्जुन को आईपीएल में अभी एक भी बार मुंबई के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है।

अगर अर्जुन चयन के लिए उपलब्ध होंगें तो यह हमारे लिए काफी अच्छा होगा- मार्क बाउचर

Advertisment

इस सीजन में मुंबई कई प्रमुख तेज गेंदबाजों की चोट से परेशान है। चोटिल गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और रिचर्डसन का नाम शामिल है। मुंबई के दोनों चोटिल गेंदबाज पहले ही आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो गए हैं। इस वजह से फैंस को उम्मीद हैं कि आने वाले कुछ मुकाबलों में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की ओर से खेलते दिखाई देंगे। हालांकि अर्जुन को लेकर मुंबई के कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि ' अर्जुन अभी चोट से वापसी कर रहें है। पिछले छः महीनों में उनका प्रदर्शन गेंद के साथ अच्छा रहा है। अगर अर्जुन आने वाले मुकाबलों में चयन के लिए खुद को उपलब्ध करवाते हैं तो यह हमारे लिए काफी अच्छा होगा।'

देखिए वायरल तस्वीर पर फैंस के मजेदार रिएक्शन

 

 

 

T20-2023 Cricket News Sachin Tendulkar INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai