Advertisment

कोलकाता टीम के स्टार पैट कमिंस ने साथियों के साथ मनाया अपना 29वां जन्मदिन, मिला खास तोहफा

कोलकाता के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस ने केक काटकर साथियों के साथ अपना 29वां जन्मदिन मनाया। केक को अनोखे अंदाज में डेकोरेट किया गया था।

author-image
Justin Joseph
New Update
Pat Cummins Birthday. (Photo Source: Twitter/KKR)

Pat Cummins Birthday. (Photo Source: Twitter/KKR)

इंडियन टी-20 लीग 2022 में कोलकाता के अभियान को लखनऊ के हाथों 75 रनों से मिली हार के बाद भारी झटका लगा है। टूर्नामेंट में उसके आगे का रास्ता अब आसान नहीं दिख रहा है। वहीं आज मुंबई के खिलाफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम अपना 12वां मैच खेल रही है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपने विदेशी सुपरस्टार पैट कमिंस का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान और कोलकाता के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक पैट कमिंस 8 मई को 29 साल के हो गए।

Advertisment

कोलकाता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गये वीडियो में मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम और सीईओ वेंकी मैसूर सहित फ्रेंचाइजी के सभी सदस्य टीम होटल में पैट कमिंस का जन्मदिन मनाते देखे गए। तेज गेंदबाज ने केट काटा और फ्रेंचाइजी के प्रति अपनी खुशी व्यक्त की। फ्रेंचाइजी ने उनके लिए खास केक का प्रबंध किया था, जो अनोखे अंदाज में डेकोरेट किया गया था।

यहां देखिए वीडियो-

 

कोलकाता ने मौजूदा सीजन के लिए पैट कमिंस को वापस खरीदा। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध नियमों के कारण पहले कुछ मैचों में नहीं खेले। बहरहाल, इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने मुंबई के खिलाफ तूफानी पारी खेली और 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से उन्होंने पहली छाप छोड़ी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

हालांकि, इसके बाद 29 वर्षीय खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी ऑलराउंडर को मुंबई के खिलाफ आज प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला है। आज मुंबई और कोलकाता के बीच इंडियन टी-20 लीग 2022 का 56वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

बता दें कि इस समय कोलकाता की टीम 11 मैचों में से केवल चार मैचों में जीत हासिल करने के साथ अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। अगर आज वह यह मुकाबला नहीं जीतती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

Cricket News General News T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Pat Cummins Kolkata