शाहीन के इलाज पर शाहिद अफरीदी के खुलासे के बाद PCB ने दी सफाई

शाहिद अफरीदी ने कहा कि वह अपने टिकट पर यूके गया। वहां वह अपने पैसे से रह रहा है। मैंने वहां उसके लिए एक डॉक्टर की व्यवस्था की।

author-image
Justin Joseph
New Update
Shaheen and Shahid Afridi

Shaheen and Shahid Afridi ( Image Credit: Twitter)

शाहीन अफरीदी एशिया कप में चोट के कारण नहीं खेल सके थे। वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर थे और इस समय लंदन में रिहैबिलेटेशन से गुजर रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 अक्टूबर को पाकिस्तान टीम से जुड़ेगें। लेकिन इस बीच शाहिद अफरीदी के एक बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मचा दिया है।

Advertisment

दाएं हाथ के पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कहा कि, 'शाहीन अफरीदी अपने टिकट पर यूके गये। वहां वह अपने पैसे से रह रहे हैं। मैंने वहां उनके लिए एक डॉक्टर की व्यवस्था की। पीसीबी इन सबमें कुछ नहीं कर है। जहां तक मुझे पता है वह वहां रहने और डॉक्टरों के साथ कोऑर्डिनेशन के लिए सब कुछ कर रहे हैं।'

वसीम अकरम ने जताई हैरानी

उनके इस बयान पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने हैरानी जताई है। उन्होंने ARY न्यूज से बात करते हुए कहा कि, 'ये बेहद चौंकाने वाला है। वह टॉप खिलाड़ियों में से एक हैं। और ये लड़के को हम नहीं देखेंगे, और ये सच है, तो ये ज्यादती है।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'शाहीन को दुनिया के सबसे अच्छे नी सर्जन के पास भेजा जाना चाहिए। लेकिन वह अकेले कर रहा है सब। जैसा कि मैंने कहा ये जानकार मैं काफी हैरान हूं।'

Advertisment

पीबीसी ने दी सफाई

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फखर जमान और शाहीन अफरीदी की चोट पर अपडेट देते हुए सफाई दी है। एशिया कप फाइनल में चोटिल हुए फखर जमान के इलाज के लिए बोर्ड ने लंदन जाने की व्यवस्था की है। जहां वे अपना पूरा रिहैबिलिटेशन पूरा करेंगे। पीसीबी लंदन में फखर जमान का पूरा खर्चा उठाएगा।

बोर्ड ने आगे कहा कि यह खिलाड़ी पीसीबी के एडवाइजरी पैनल की निगरानी में रहेगा, जिसमें डॉक्टर इत्मियाज अहमद और डॉ. जफर इकबाल है और यही डॉक्टर शाहीन अफरीदी का भी इलाज कर रहे हैं। शाहीन लंदन में रिहैबिलिटेशन के दौरान अच्छा प्रोग्रेस कर रहें हैं।

पीसीबी ने आगे कहा, 'यह कोई कहने की बात नहीं है, बोर्ड हमेशा अपने खिलाड़ियों के इलाज की जरूरत के लिए जिम्मेदार रहेगा, जिसमें चिकित्सीय देखभाल और रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था शामिल है।'

Advertisment
Cricket News General News Pakistan Shahid Afridi Shaheen Shah Afridi Pakistan vs England 2022