Advertisment

'इतनी मत पिया कर और लड़कीबाजी तो....' पृथ्वी शॉ को सलाह देते एमएस धोनी की तस्वीर हुई वायरल!

इसी बीच चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ धोनी से बात करते नजर आ रहे थे। तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।

author-image
Manoj Kumar
New Update
MS DHONI

MS DHONI

10 मई को आईपीएल का 55वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। दिल्ली के लिए जरूरी इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में 15 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। दिल्ली की इस हार के बाद प्लेऑफ़ की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। मुकाबले के बाद धोनी के साथ दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Advertisment

धोनी से बात करते पृथ्वी शॉ की तस्वीर हुई वायरल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। दिल्ली अभी 12 मुकाबलों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है। दिल्ली की हार के पीछे बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन मुख्य कारण था। कप्तान डेविड वार्नर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे थे। इन शर्मनाक प्रदर्शन वाले बल्लेबाजों में दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ भी शामिल थे। शॉ के लिए यह सीजन अब तक बेहद खराब रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे शॉ को पिछले कुछ मुकाबलों से दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिल रही है। उनकी जगह इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट को टीम में शामिल किया गया है।

इसी बीच चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के बाद दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ धोनी से बात करते नजर आ रहे थे। देखते-ही-देखते दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर फैंस पृथ्वी शॉ को धोनी से मिले ज्ञान को अपने तरीके से बयान करते नजर आए। एक फैन ने लिखा 'धोनी ने शॉ से कहा कि 'भाई दारू पीना छोड़ दे, और लड़कीबाजी तो बिल्कुल भी नहीं करनी' साथ ही कुछ लोगों ने पृथ्वी शॉ के हर मुश्किल समय में साई बाबा की तस्वीर शेयर करने को लेकर कहा' अब सही भगवान चुना है।' इस तरह के कई मजेदार रिएक्शन सोशल मेदाई पर देखने को मिले है।

Advertisment

 

यहां देखिए वायरल तस्वीर पर फैंस के रिएक्शन

 

 

T20-2023 Cricket News Chennai MS Dhoni INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Delhi Prithvi Shaw Indian Premier League