/sky247-hindi/media/post_banners/3F80i9mt7Li1DSMYNtgK.png)
Vinod Kambli. (Photo Source: Twitter)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को रविवार 27 फरवरी को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार की पत्नी तेजस्विनी पोवार की कार को टक्कर मार दी।
पुलिस ने शिकायत के बाद उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), धारा 336 ( दूसरों की जिंदगी और सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 427 (नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की की उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और शाम तक जमानत पर रिहा कर दिया गया।
डिप्टी पुलिस कमिश्नर मंजूनाथ सिंघे ने बताया कि कांबली शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे और अब इस मामले की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले कहा कि वह नशे की हालत में अपनी कार चला रहे थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच बांद्रा पुलिस स्टेशन द्वारा की जा रही है।
पहले भी जेल जा चुके हैं विनोद कांबली
वह इससे पहले भी जेल जा चुके हैं। साल 2015 में नौकरानी ने उनके साथ-साथ पत्नी एंड्रिया पर भी कई आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। नौकरानी ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर उसे तीन दिन के लिए कमरे में बंद कर दिया था।
विनोद कांबली ने 1991 और 2000 के बीच भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैच खेले। कांबली ने टेस्ट मैच क्रिकेट में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए। उन्होंने सफेद गेंद के क्रिकेट में 3 अर्द्धशतक और 4 शतक भी बनाए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने बल्ले के साथ 32.59 की औसत और 72 के स्ट्राइक रेट से 2477 रन बनाए। साथ ही उन्होंने वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
कांबली ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2000 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उस मैच में वह सिर्फ 3 रन बना सके थे। वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसने 1992 और 1996 इंटरनेशनल वनडे कप खेला था।