इंडियन टी-20 लीग 2022 समापन समारोह में अपने परफॉर्मेंस से रणवीर सिंह और एआर रहमान ने बांधा समा

इंडियन टी-20 लीग 2022 के समापन समारोह में बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और संगीतकार एआर रहमान ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांधा।

author-image
Justin Joseph
New Update
IPL 2022 Closing Ceremony. (Photo Source: Twitter/IPL)

IPL 2022 Closing Ceremony. (Photo Source: Twitter/IPL)

इंडियन टी-20 लीग 2022 के समापन समारोह में बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह और संगीतकार एआर रहमान ने समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह और एआर रहमान ने अपने परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने पूरे समारोह का आनंद उठाया और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

Advertisment

रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर डांस परफॉर्मेंस दिये। इसके अलावा एआर रहमान ने भारत के 75 साल के सफर का जश्न मनाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम की उपलब्धियों पर संगीत के साथ ट्रिब्यूट दिया। इस बीच पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने समापन समारोह को होस्ट किया। शास्त्री ने जैसे ही 'केमचो अहमदाबाद' की आवाज से पुकारा लोग हैरान रह गए।

दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी का अनावरण

यह एक रोमांचक समापन समारोह था क्योंकि, वंदे मातरम गाने में एआर रहमान के साथ 1 लाख से अधिक लोग जुड़े। राजस्थान और गुजरात के फाइनल मुकाबले से पहले दुनिया की सबसे बड़ी जर्सी का भी अनावरण किया गया। अनावरण के साथ ही यह जर्सी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। जर्सी में लीग के 10 टीमों के लोगो हैं। जर्सी की लंबाई 66 मीटर और चौड़ाई 42 मीटर है। इससे समापन समारोह के कारण मैच 30 मिनट देर से शुरू हुआ।

राजस्थान और गुजरात के बीच इस हाई वोल्टेज मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। क्वालीफायर-1 में गुजरात पहले ही राजस्थान को हरा चुका है। हालांकि, क्वालीफायर-2 में राजस्थान ने बैंगलोर को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।

Advertisment

अब 2008 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली राजस्थान की टीम एक बार फिर से इतिहास को दोहराना चाहेगी। वहीं अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर गुजरात नया इतिहास रचने की उम्मीद कर रही होगी। फिलहाल फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और उम्मीद कर रही होगी गुजरात के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सके।

यहां देखिए ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाएं-

Gujarat T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News India Cricket News Rajasthan Sanju Samson Hardik Pandya