Advertisment

IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर गर्लफ्रेंड निधी तापड़िया के साथ नजर आए पृथ्वी शॉ, फैंस बोले- 'नाम तक भूल चुके हैं लोग इसका'

पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधी तापड़िया के साथ अबू धाबी में शुरू हो चुके आईफा ( IIFA 2023 ) के ग्रीन कार्पेट पर नजर आए। 

author-image
Manoj Kumar
New Update
Prithvi Shaw with Nidhi Tapadiaa at IIFA Awards

Prithvi Shaw with Nidhi Tapadiaa at IIFA Awards

आईपीएल 2023 का पूरा सीजन दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए एक बुरे सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने सीजन के दौरान खेले गए आठ मुकाबलों में 13.25 की औसत से मात्र 106 रन बनाए। आईपीएल से पहले शॉ ने  घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पृथ्वी उस फॉर्म को आईपीएल के मुकाबलों में दौहराने में नाकाम रहे।

Advertisment

पृथ्वी की खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स को भी कई मुकाबलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली को लीग के आखिरी मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस शर्मनाक हार के साथ दिल्ली का आईपीएल का सफर समाप्त हो गया था। इस बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अपनी गर्लफ्रेंड निधी तापड़िया के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

IIFA 2023 के ग्रीन कार्पेट पर गर्लफ्रेंड संग नजर आए पृथ्वी शॉ

आईपीएल 2023 का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। फाइनल मुकाबला 28 मई को गुजरात टाइटंस  और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। साथ में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी कुछ खास नहीं कर सके।

Advertisment

अब आईपीएल से बाहर होने के बाद  दिल्ली के पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधी तापड़िया के साथ अबू धाबी में शुरू हो चुके आईफा ( IIFA 2023 ) के ग्रीन कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में पृथ्वी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शूट करवाते नजर आ रहे हैं। इस समय पैपराजी पीछे से पृथ्वी को उनके नाम की जगह ऋषभ पंत के नाम से पुकारते नजर आता है। वायरल वीडियो पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले हैं।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वॉटसन ने दिल्ली की इस आईपीएल में शर्मनाक प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा था कि हमारे लिए इस सीजन में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पृथ्वी शॉ का शर्मनाक प्रदर्शन रहा है। वैसे पृथ्वी बल्लेबाजी करते हुए शानदार लगते हैं। लेकिन इस बार परफॉर्म करने में नाकाम रहे।

यहां देखिए वायरल वीडियो पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

 

 

T20-2023 Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Delhi Prithvi Shaw