in

पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद: सपना गिल को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

अंधेरी कोर्ट ने 20 फरवरी तक सपना गिल को मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेजा।

भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ कथित मारपीट के आरोप में सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर सपना गिल को शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में भेज दिया। वह 20 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में रहेंगी। मामले में ओशिवारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 384, 437, 504 और 506 के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से सपना गिल एक थी।

वहीं दूसरी तरफ सपना गिल ने न इन आरोपों से इनकार किया है, बल्कि उन्होंने पृथ्वी शॉ पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। सपना के वकील अली काशिफ ने दावा किया, ‘पृथ्वी शॉ ने सपना गिल पर हमला किया था। पृथ्वी के हाथ में एक डंडा देखा गया था। उनके दोस्तों ने पहले सपना के ग्रुप पर हमला किया। सपना इस समय ओशिवारा पुलिस स्टेशन में हैं। पुलिस उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जाने की अनुमित नहीं दे रही है।’

सपना गिल  के वकील ने पृथ्वी शॉ को बताया दोषी

सपना के वकील ने तर्क दिया कि पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को मारने की कोशिश कर रहे थे और वह उससे बचने की कोशिश कर रही थी। वकील ने यह भी कहा कि पृथ्वी शॉ को शराब की आदत है और इसीलिए उन पर इंडियन क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिबंध लगाया।

वकील ने यह भी कहा कि सपना ने मामले को खत्म करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग नहीं की। इसके अलावा सपना के वकील ने कहा कि पुलिस को मामले की ठीक से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की जांच की जानी चाहिए।

सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद

विवाद के बारे में बात करें तो घटना वाली रात पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ सांताक्रूज के फाइव स्टार होटल डिनर के लिए पहुंचे थे। वहां कुछ सपना गिल के ग्रुप ने उनसे सेल्फी के लिए सिफारिश की, जिस पर उन्होंने उन लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

इसके बाद उन्होंने और सेल्फी लेने की मांग की तो पृथ्वी ने मना कर दिया। इस पर झगड़ा शुरू हुआ तो शॉ के दोस्तों ने होटल के मैनेजर से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मैनेजर ने उन्हें होटल से बाहर जाने को कहा। इसी के बाद विवाद बढ़ा और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पंजाबी भोजपुरी कमेंट्री इंडियन टी-20 लीग

इंडियन T20 लीग 2023 का पूरा शेड्यूल आया सामने, पहले मैच में धोनी अपने इस चेले के साथ करेंगे मुकाबला; देखें

PSL 2023 (Image Source: Twitter)

PSL 2023: रिजवान की टीम के सामने फिसड्डी साबित हुई बाबर आजम की पेशावर, मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने 56 रनों से दी मात