पृथ्वी शॉ की फूटी किस्मत, सेल्फी विवाद में जारी हुआ नोटिस, जाना पड़ेगा जेल?

पृथ्वी शॉ फिलहाल दिल्ली के लिए IPL खेलने में व्यस्त हैं। दिल्ली के लिए खेले गए दो मैचों में उन्होंने खराब फॉर्म के कारण काफी सुर्खियां बटोरी।

author-image
Manoj Kumar
New Update
पृथ्वी शॉ सपना गिल

पृथ्वी शॉ सपना गिल

IPL 2023: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फिलहाल दिल्ली के लिए IPL खेलने में व्यस्त हैं। दिल्ली के लिए खेले गए दो मैचों में उन्होंने खराब फॉर्म के कारण काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन एक बार वह फिर से चर्चा का विषय बने हैं। उनके लिए बुरी खबर सामने आई है जिसके बाद शायद वह पूरे IPL सीजन से बाहर हो जाए और दिल्ली की टीम उन्हें बाहर निकाल दे।

सेल्फी विवाद मामले को लेकर इंफ्लुएंसर सपना गिल की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को नोटिस भेजा है। शॉ ने गिल के खिलाफ फरवरी 2023 में मुंबई के एक नाइट क्लब में कथित तौर पर मारपीट करने के लिए मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शॉ द्वारा विले पार्ले ईस्ट में बैरल मेंशन क्लब में सपना और उसके दोस्तों के साथ सेल्फी लेने से कथित रूप से इनकार करने के बाद यह विवाद हुआ था।

घटना के बाद, गिल ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया, जिस पर गुरुवार, 13 अप्रैल को सुनवाई होनी थी। उनकी याचिका के बाद, शॉ सहित 11 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। गिल ने अपनी शिकायत में शॉ और उसके दोस्त पर सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ छेड़छाड़ करने और घातक हथियार से उस पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है। एक चौंकाने वाले कांड में, उसने यह भी कहा कि क्रिकेटर ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसे धक्का दिया। क्रिकेटर के अलावा कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पृथ्वी शॉ के कुछ दोस्तों को भी कोर्ट ने नोटिस भेजा है।

क्या था पृथ्वी शॉ का मामला?

दरअसल, कुछ महीने पहले मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में पृथ्वी शॉ का सोशल मीडिया Influencer सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ सेल्फी क्लिक कराने को लेकर विवाद हो गया था। मामले में शॉ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह सपना गिल के साथ हाथापाई करते हुए नजर आए थे।

इस मामले में शॉ व उनके दोस्तों ने सपना गिल व उनके दोस्तों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। लेकिन 20 फरवरी को स्थानीय अदालत ने सपना गिल को जमानत दे दी थी।

Advertisment
INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Cricket News General News Prithvi Shaw Delhi