Advertisment

पृथ्वी शॉ का गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया से हुआ ब्रेकअप!, अजीबोगरीब इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर निकाली भड़ास

आईपीएल के बाद पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधी तापड़िया के साथ आईफा के आयोजन में नजर शॉ ने एक अजीब-सी इंस्टा स्टोरी ड़ालकर सभी को चौंका दिया है।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Prithvi Shaw and Nidhi Tapadiaa

Prithvi Shaw and Nidhi Tapadiaa

आईपीएल 2023 का पूरा सीजन दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए बेहद बुरा रहा। उन्होंने सीजन के दौरान खेले गए आठ मुकाबलों में 13.25 की औसत से मात्र 106 रन बनाए। आईपीएल से पहले शॉ ने घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, पृथ्वी उस फॉर्म को आईपीएल के मुकाबलों में दोहराने में नाकाम रहें।

Advertisment

पृथ्वी के खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स को भी कई मुकाबलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। दिल्ली को लीग के आखिरी मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस शर्मनाक हार के साथ दिल्ली के आईपीएल 2023 का सफर समाप्त हो गया था।

आईपीएल 2023 के बाद पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ आईफा के आयोजन में नजर आए थे। हालांकि, इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव नजर आने वाले शॉ ने एक अजीब-सी इंस्टा स्टोरी पोस्ट करके सभी को चौंका दिया है। शॉ के इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस के कई मजेदार रिएक्शन देखने को मिले हैं।

गर्लफ्रेंड निधी से लड़ाई के चलते सुर्खियों में आए पृथ्वी शॉ

Advertisment

पिछले दिनों पृथ्वी शॉ अबू धाबी में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड के ग्रीन कार्पेट पर ग्रलफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ नजर आए। भारतीय सलामी बेल्ल्बाज पृथ्वी शॉ अक्सर इन दिनों मैदान पर किए कारनामों से ज्यादा सोशल मीडिया पर नए-नए मामलों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में शॉ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें लिखा है, "कभी-कभी किसी के होने से संतुष्ट न हों।" जिसे देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं।

Prithvi Shaw

ऐसा माना जा रहा हैं कि पृथ्वी ने गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया पर चुटकी ली है। इस स्टोरी को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि पृथ्वी शॉ की लव लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान शॉ ने अर्धशतक बनाने के बाद डगआउट की ओर एक अजीब-सा इशारा किया था, वैसा ही इशारा करते हुए निधी की एक तस्वीर भी जमकर वायरल हुई थी। गौरतलब है कि शॉ 2021 में आखिरी बार भारतीय जर्सी में दिखे थे। हालांकि, घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन के चलते पृथ्वी शॉ आगामी दिलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन से खेलते नजर आएंगे।

T20-2023 Cricket News India INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Delhi Prithvi Shaw