पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल से छीनी कप्तानी, यह बल्लेबाज होगा टीम का नया कप्तान

इनसाइडस्पोर्ट वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 सीजन में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)

Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन टी-20 लीग 2022 का सीजन पंजाब किंग्स के लिए काफी निराशाजनक था, टीम छठे स्थान पर रही और  एक बार फिर प्लेऑफ़ चरण के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। उन्होंने इस सीजन में मयंक अग्रवाल को नया कप्तान बनाया था, जिन्होंने केएल राहुल की जगह ली। इंडियन टी-20 लीग 2022 में केएल राहुल इस सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए थे। इंडियन टी-20 लीग 2023 से पहले, पंजाब किंग्स ने पहले ही मुख्य कोच अनिल कुंबले के साथ अलग होने का फैसला किया है और अब फ्रेंचाईजी मयंक अग्रवाल को कप्तान के पद से हटाने पर भी विचार कर रहे हैं।

Advertisment

यह खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान

इनसाइडस्पोर्ट वेबसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो आगामी इंडियन टी-20 लीग 2023 सीजन में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

पंजाब किंग्स के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट वेबसाइट को बताया कि, "हम मयंक को दोबारा नेतृत्व देने के बारे में योजना नहीं बना रहे हैं। उन्हें बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। वह हमारे लिए अहम खिलाड़ी होंगे। जहां तक ​​अनिल का सवाल है, हम कुछ विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ भी सोचा नहीं गया है। हमारे पास समय बचा है। हम सही समय पर कॉल लेंगे।"

मयंक आमतौर पर ओपन करते हैं और उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करने का विकल्प भी चुना था जो उनके हिसाब से अच्छा नहीं बैठा। इंडियन टी-20 लीग में यह उनका अब तक का सबसे खराब सीजन था, जहां उन्होंने 13 मैचों में 16.33 की औसत और 122.50 की स्ट्राइक रेट से केवल 196 रन बनाए थे।

Advertisment

शानदार फॉर्म में हैं बेयरस्टो

बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए बेहद शानदार फॉर्म में हैं और उनका यह फॉर्म पंजाब किंग्स को बेहद पसंद आएगा। इसी प्रदर्शन के कारण बेयरस्टो कप्तान के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने का एक प्रमुख कारण हो सकते हैं। इंडियन टी-20 लीग 2022 में  बेयरस्टो 11 मैचों में 144.57 के स्ट्राइक रेट और 66 के सर्वश्रेष्ठ अर्धशतक के साथ 253 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इस बीच, पंजाब किंग्स इंडियन टी-20 लीग 2023 के लिए अपने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी कथित तौर पर इयोन मॉर्गन, ट्रेवर बेलिस और भारत के एक पूर्व कोच के साथ बातचीत कर रही है। वह अनिल कुंबले के साथ अपना अनुबंध रिन्यू नहीं करना चाहते हैं।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Mayank Agarwal Punjab Jonny Bairstow IPL