in

IPL 2021: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 2 रन से हराया

कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में सिर्फ 1 रन दिया और दो विकेट चटकाए।

Image Credit- IPL/BCCI
Image Credit- IPL/BCCI

आईपीएल 2021 के यूएई चरण में 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आमन्त्रित राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाये और पंजाब के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी।

राजस्थान की तेज शुरुआत

राजस्थान की ओर से पारी की शुरुआत करने एविन लुईस और यशस्वी जायसवाल उतरे। दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के लिए तूफानी शुरुआत की। टीम ने 50 रन 5 ओवर में ही पूरे कर लिये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। 54 के स्कोर पर विस्फोटक एविन लुईस आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने आये संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाये और मात्र चार रन बनाकर आउट गये।

यशस्वी और लिविंगस्टोन ने संभाला मोर्चा

इसके बाद यशस्वी और लिविंगस्टोन ने मोर्चा संभाला और टीम को 100 के पार पहुंचाया। लिविंगस्टोन 17 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं यशस्वी 49 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाये। महिपाल लोमरोर ने 17 गेंदों में सर्वाधिक 43 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट चटकाए।

केएल राहुल और मयंक की शतकीय साझेदारी

टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए पारी की शुरुआत केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने की। दोनों ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की। केएल राहुल एक रन से अर्धशतक से चूक गए, उन्होंने 33 गेंदों पर 49 रन बनाये। इसके बाद 126 के स्कोर पर पंजाब का दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। मयंक ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। इसके बाद मार्करम और निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

आखिरी ओवर का रोमांच

पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में चार रन चाहिए थे। गेंद कार्तिक त्यागी के हाथ में थी। उन्होंने पहला गेंद मार्करम को डॉट कराया। अगले गेंद पर मार्करम ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन183 के स्कोर पर आउट हो गये। इसके बाद बैटिंग करने आये दीपक हुड्डा ने चौथा गेंद डॉट किया। अगली ही गेंद पर कार्तिक त्यागी ने दीपक हुड्डा को चलता किया, जिसके बाद पंजाब को आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे। कार्तिक त्यागी ने आखिरी गेंद फेबियन एलन को डॉट करा दिया और राजस्थान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दो रनों से रोमांचक मुकाबला जीत लिया। कार्तिक त्यागी ने 4 ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिए।

Image Credit - IPL/BCCI

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला कल, हो सकती है ये संभावित Dream11 टीम

Tom Latham

टॉम लैथम ने सीरीज रद्द करने और पाक अधिकारियों को लेकर दिया बड़ा बयान