in

नए साल पर रवि शास्त्री ने रणवीर सिंह के साथ जमकर किया डांस, देंखे वीडियो

इससे पहले बड़े पर्दे पर फिल्म ’83’ देखने के बाद रवि शास्त्री की पुरानी यादें ताजा हो गई।

Ravi Shastri and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)
Ravi Shastri and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और उसने फिल्म जगत में खूब धूम मचाई हुई है। लोगों ने फिल्म को खूब सराहा भी है। इस बीच  शनिवार 1 जनवरी को टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में रवि शास्त्री को डांस का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है और उन्होंने पूरे मन से डांस किया। रणवीर इसके बाद बलविंदर संधू को भी साथ लाते हैं और वे शास्त्री के साथ डांस करते हैं। सभी के साथ मजेदार समय बिताने के बाद रवि शास्त्री ने डांस स्टेप सिखाने के लिए रणवीर सिंह को धन्यवाद दिया।

रवि शास्त्री ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कुछ इस तरह साल 2022 में प्रवेश किया, रणवीर सिंह डांस टिप्स के लिए धन्यवाद। सभी के लिए साल 2022 शानदार, स्वस्थ और प्रेरक हो।’

रवि शास्त्री ने फिल्म देखने के बाद दी प्रतिक्रिया

इससे पहले बड़े पर्दे पर फिल्म ’83’ देखने के बाद रवि शास्त्री की पुरानी यादें ताजा हो गई और उन्होंने 1983 के विश्व कप में भारत के शानदार जीत के लम्हों को याद किया। उन्होंने कपिल देव की भूमिका को पूरे सटीकता के साथ निभाने के लिए रणवीर सिंह की तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के अन्य अभिनेताओं की भी तारीफ की।

उन्होंने कहा, ’83’ कल मेरी आँखों में आँसू थे। इसलिए नहीं कि मैं उस टीम का हिस्सा था जिसने इसे जीता था। जब फिल्म खत्म हुई तो मेरी आंखों में आंसू आ गए, क्योंकि यह बहुत सारी यादें वापस ले आई।’

कलाकारों ने जो प्रयास किए, कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह ने  बेहतरीन काम किया और उन पात्रों की तरह दिखने की कोशिश की जो वे निभा रहे थे। रियल लाइफ को रील लाइफ में डालना इतना आसान नहीं है। कबीर और पूरी टीम ने शानदार ढंग से कास्ट किया।

फिल्म में रणवीर के अलावा ताहिर भसीन (सुनील गावस्कर), एम्मी विर्क (बलविंदर सिंह संधू), हार्डी संधू (मदन लाल), पंकज त्रिपाठी (पीआर मान सिंह), बोमन ईरानी (फारूख इंजीनियर) और दीपिका पादुकोण भी है और यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है।

Chris Silverwood

Ashes 2021-22 : चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ीं, मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड हुए कोरोना संक्रमित

Venkatesh Iyer. (Photo Source: BCCI)

वेंकटेश अय्यर ने साउथ अफ्रीका में वनडे प्लान को लेकर कहा, ‘योजनाएं निर्धारित हैं’