'काला चश्मा' गाने पर रविचंद्रन अश्विन ने बनाया मजेदार रील, देखें वीडियो

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में एक बड़ा मजेदार रील अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह 'काला चश्मा' गाने पर गेंद को शाइन करते हैं।

author-image
Justin Joseph
New Update
'काला चश्मा' गाने पर रविचंद्रन अश्विन ने बनाया मजेदार रील, देखें वीडियो

भारतीय अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी स्किल्स दिखाने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं, चाहे वह ग्राउंड पर हो या ग्राउंड के बाहर हो। वह इंस्टाग्राम पर ट्रेंड हो रहे रील्स पर वीडियो भी बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Advertisment

वह वीडियो में बॉलीवुड गाना 'काला चश्मा' पर गेंद को शाइन करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'जब कामेडियन्स और क्रिकेटर्स काला चश्मा पर रील बनाते हैं।' वीडियो में रविचंद्रन अश्विन के साथ उनके दो दोस्त भी है, जो 'काला चश्मा' गाने की बीट गेंद को पहले शाइन करते हुए दिखाई देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

Advertisment

रविचंद्रन अश्विन हैं टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा

अश्विन की बात करें तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारतीय स्पिनर पर भरोसा जताया।

डेनियल विटोरी को लगता है कि अश्विन के तेजी से चीजों को एडॉप्ट करने की क्षमता और ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों से भली भांति परिचित होने से उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मदद मिलेगी।

Advertisment

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने संवाददाताओं से कहा कि, 'हम सभी जानते हैं कि अश्विन टेस्ट में असाधारण रहे हैं। वह इंडियन टी-20 लीग में शानदार तरीके से खेलकर आ रहे हैं। और उन्हें स्पष्ट रूप से भारत के लिए टी-20 टीम में शामिल किया गया है।'

बता दें कि इंडियन टी-20 लीग 2022 में रविचंद्रन अश्विन ने 17 मैच खेले और 7.51 की इकोनॉमी से 12 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने 141.48 के स्ट्राइक रेट से 191 रन भी बनाए।

विटोरी ने आगे कहा कि, 'अश्विन उन लोगों में से एक हैं, जो चीजों को बहुत तेजी से एडॉप्ट करते हैं। वह जानते हैं कि उन्हें सभी परिस्थितियों में क्या करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि अगर उन्हें चुना गया है तो उन्हे पता चल जाएगा कि कैसा प्रदर्शन करना है। वह कई बार ऑस्ट्रेलिया गए हैं।'

T20-2022 T20 World Cup 2022 General News India Cricket News Ravichandran Ashwin