धोनी की विस्फोटक बैटिंग पर रवींद्र जडेजा हुए नतमस्तक, वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के खिलाफ 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर चेन्नई को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई।

author-image
Justin Joseph
New Update
Ravindra Jadeja and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

Ravindra Jadeja and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर ये दिखा दिया कि उन्हें क्यों दुनिया के बेस्ट फिनिशरों में से एक कहा जाता है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 28 रन बनाकर चेन्नई को टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाई। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए धोनी ने अपनी पारी में तीन चौके और 1 छक्का लगाया।

Advertisment

चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी। उनादकट ने पहली गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को एलबीडब्ल्यू किया। दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए ब्रावो ने सिंगल लिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अगली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाया। अब दो गेंदों में 6 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर धोनी ने डबल रन लिया और आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाते हुए चेन्नई को तीन विकेट से जीत दिलाई।

रवींद्र जडेजा धोनी के सामने हुए नतमस्तक

जीत के बाद धोनी को अपना पहला इंडियन टी-20 लीग मैच खेलने वाले ऋतिक शौकीन के साथ बातचीत करते देखा गया। इसके साथ ही धोनी के शानदार अंदाज में मैच फिनिश करने के बाद कप्तान रवींद्र जडेजा उनके सामने नतमस्तक हो गए। साथ ही चेन्नई के प्रशंसकों ने धोनी की इस पारी के लिए उनकी खूब सराहना की, क्योंकि वे सभी टीम अच्छे प्रदर्शन के लिए बेताब थे।

Advertisment

 

मुंबई की टीम को इस टूर्नामेंट में लगातार सातवीं हार झेलनी पड़ी है। टीम ने टारगेट का बचाव करने के लिए अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चेन्नई को शुरुआती झटके दिए, लेकिन रायुडू और उथप्पा ने चेन्नई को मैच में बनाए रखा। अंतिम ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस हार के साथ मुंबई अब लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

इससे पहले मुकेश चौधरी ने मुंबई को बैक-टू-बैक झटके दिए। उन्होंने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और इशान को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद डैनियल सैम्स ने मुंबई को 155 रनों पर सीमित करने में मदद की। हालांकि मुंबई तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की बदौलत एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रही।

T20-2022 INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 General News Cricket News Mumbai MS Dhoni Ravindra Jadeja Chennai