Advertisment

रिंकू सिंह ने बताया गुजरात के खिलाफ पांच छक्के लगाने का राज, इस फिनिशर ने दिए थे जरूरी टिप्स!

धोनी ने अपने करियर में कितने ही मुकाबले भारतीय टीम को अपनी आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जिताए हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
Rinku Singh (Source: Twitter)

Rinku Singh (Source: Twitter)

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 मई को खेले गए आईपीएल के 55वें मुकाबले में चेन्नई के कप्तान धोनी ने 9 गेंदों पर शानदार 20 रन बनाकर चेपॉक में मौजूद दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। धोनी की इस शानदार पारी ने चेन्नई को 167 रनों तक पहुंचने में मदद की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली निर्धारित ओवरों में 140 रन ही बना सकी। इस तरह दिल्ली को 27 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद दिल्ली की प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई है। वहीं चेन्नई इस जीत के साथ 15 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisment

धोनी दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर है - रिंकू सिंह

पूर्व भारतीय कप्तान धोनी अक्सर अपने फिनिशर वाले रोल के लिए ही जाने जाते हैं। धोनी ने अपने करियर में कितने ही मुकाबले भारतीय टीम को अपनी आखिरी ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जिताए हैं। बतौर क्रिकेट फैन आपको साल 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में लगाया धोनी का छक्का तो याद होगा ही। इस तरह के कारनामे धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी किए है। धोनी के इन्हीं कारनामों से कई भारतीय युवाओं ने प्रेरणा ली है। उनमें से एक रिंकू सिंह भी है, जिन्होंने गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को मुकाबला जिताया था।

रिंकू सिंह भी इस साल कोलकाता के लिए एक फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। इसी बीच रिंकू सिंह का धोनी को लेकर एक बयान आया है। उसमें उन्होंने कहा है कि "धोनी दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर है। मैंने उनसे पूछा था कि मुझे क्या अलग करना चाहिए, तब माही भाई ने मुझसे कहा ज्यादा मत सोचो, इंतजार करों और गेंद के अनुसार शॉट खेलों।"  बता दें कि कोलकाता का आज ईडन गार्डन में राजस्थान के खिलाफ मुकाबला है। आज का मुकाबला प्लेऑफ़ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है। जो टीम आज का मुकाबला हारेगी उसकी टॉप फॉर में पहुंचने  की उम्मीद यहीं खत्म हो जाएगी।

Advertisment

यहां देखिए रिंकू सिंह के बयान पर फैंस के रिएक्शन

 

 

 

Indian Premier League Rinku Singh Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Kolkata MS Dhoni Chennai