रिषभ पंत ने धोनी को छोड़ा पीछे, 50 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बने

रिषभ पंत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह 50 टेस्ट पारियों के बाद सबसे अधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन गए।

author-image
Justin Joseph
New Update
Rishabh Pant

Rishabh Pant ( Image Credit: Twitter)

भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में रिषभ पंत ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह 50 टेस्ट पारियों के बाद सबसे अधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने अब तक 31 टेस्ट मैचों के 51 पारियों में 44 छक्के जड़े हैं। पंत ने 2018 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेल के सबसे लंबे प्रारूप में डेब्यू किया।

Advertisment

रिषभ पंत ने अब तक 51 टेस्ट पारियों में 1920 रन बनाए हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने वाले विकेटकीपरों की सूची में रिषभ पंत 44 छक्के के साथ चौथे स्थान पर है। गिलक्रिस्ट (100 छक्के) पहले स्थान पर हैं। इसके बाद एम एस धोनी (78 छक्के) दूसरे और ब्रैड हेडिन (54 छक्के) तीसरे नंबर पर हैं।

50 टेस्ट पारियों में पंत ने लगाए 42 छक्के

पंत ने एक विकेटकीपर के रूप में 50 टेस्ट पारियों में सबसे अधिक 42 छक्के लगाए हैं, जबकि धोनी और हेडिन इतनी ही पारियों के बाद 31 छक्के लगाने के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। गिलक्रिस्ट 30 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं इंग्लैंड के जॉस बटलर इतनी पारियों में 21 छक्के लगाने के साथ चौथे नंबर पर हैं।

भारतीय विकेटकीपर पंत अपने छोटे से टेस्ट करियर में 44 छक्के मार चुके हैं। उन्होंने चार साल से भी कम समय में 30 टेस्ट मैच खेलें और अब वह धोनी को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बनने से सिर्फ 35 छक्के दूर हैं।

Advertisment

50 टेस्ट पारियों के बाद विकेटकीपरों द्वारा सर्वाधिक टेस्ट छक्के

खिलाड़ी छक्के
रिषभ पंत42
एमएस धोनी31
ब्रैड हेडिन31
एडम गिलक्रिस्ट30
जॉस बटलर21

सक्रीय विकेटकीपरों में शीर्ष पर रिषभ पंत

भारतीय विकेटकीपरों में महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट के 144 पारियों में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं रिद्धिमान साहा 39 टेस्ट में 14 छक्के लगाए हैं। नयन मोंगिया ने नाम केवल पांच छक्के हैं, जबकि दिनेश कार्तिक और सैयद किरमानी ने अपने करियर में तीन-तीन छक्के लगाए।

टेस्ट क्रिकेट में सक्रीय विकेटकीपरों में रिषभ पंत 44 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (33) दूसरे स्थान पर हैं। बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम 27 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जॉस बटलर 21 छक्के और जॉनी बेयरस्टो 20 छक्कों के साथ क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर हैं।

Advertisment
General News India Cricket News Test cricket Rishabh Pant