विराट कोहली की पारी पर रोहित शर्मा का ऐसा रिएक्शन देख फैंस हुए हैरान, कहा 'क्यों भाई जल रही क्या'

बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन टी-20 लीग का पांचवां मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला गया। बैंगलोर ने मुंबई के दिए गए...

author-image
Manoj Kumar
New Update
रोहित-विराट

रोहित-विराट

बीती रात बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन टी-20 लीग का पांचवां मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला गया। बैंगलोर ने मुंबई के दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को 17वें ओवर में ही हासिल कर सीजन की शुरुआत जोरदार जीत के साथ की है। करीब 3 साल बाद बैंगलोर की टीम अपने घरेलू मैदान पर दर्शकों के बीच खेल रही थी। कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

बैंगलोर के गेंदबाजों ने ढाया कहर

Advertisment

टॉस जीतकर बैंगलोर ने फील्डिंग करने का फैसला किया और मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआत से ही बैंगलोर के गेंदबाज मुंबई के खिलाड़ियों पर हावी नजर आए।  मुंबई ने अपने  शुरुआती चार विकेट मात्र 48 रनों के स्कोर पर गवां दिए। बैंगलोर के गेंदबाजों ने मानों मुंबई के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह एक्सपोज कर दिया,  लेकिन मध्यक्रम में आए तिलक वर्मा ने 182 की स्ट्राइक रेट से  शानदार 46 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली तिलक की इस पारी की बदौलत मुंबई 171 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।

डुप्लेसी -कोहली की जोड़ी ने की जमकर धुनाई

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कप्तानी पारी खेलते हुए कप्तान  फाफ डुप्लेसी और कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की तेज तर्रार और बड़ी साझेदारी हुई। कोहली-फाफ की इस पारी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया। जीत के बाद जब रोहित, कोहली से हाथ मिला रहे थे तो फैंस ने खूब मजे लिए। वायरल फोटो में लोग दोनों की शक्लों के बारे में लिख रहे थे। एक फैन ने तो यह तक कह दिया' रोहित भाई पेट का कुछ करो' इस तरह के कई मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर फैंस ने किए।

सोशल मीडिया पर वायरल फैन्स के मजेदार रिएक्शन आइए देखते है।

T20-2023 Cricket News Virat Kohli Rohit Sharma INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 Mumbai