रोहित शर्मा ने की शर्मनाक हरकत, फैंस बोले- 'शर्मा जी का लौंडा भी बड़ा बकचो** है'

वीडियो में रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में मुंबई इंडियंस के ही किसी बिना बाल वाले स्टॉफ मेंबर के सिर को ढोलक जैसे बजाते नजर आ रहे हैं।

author-image
Manoj Kumar
New Update
ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA

आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पिछले दो-दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है। मुंबई ने 11 अप्रैल को दिल्ली को और 16 अप्रैल को कोलकाता को हराया था। वहीं हैदराबाद ने 9 अप्रैल को पंजाब को और 14 अप्रैल को कोलकाता को हराने में कामयाब हुआ था। हैदराबाद के साथ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisment

मजाकिया अंदाज में नजर आए रोहित शर्मा

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो एयरपोर्ट का है। वीडियो में रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में मुंबई इंडियंस के ही किसी बिना बाल वाले स्टॉफ मेंबर के सिर को ढोलक जैसे बजाते नजर आ रहे हैं।

मजाकिया अंदाज से भरपूर रोहित शर्मा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैन्स ने वीडियो पर मजेदार कमेन्ट किए हैं। कुछ फैन रोहित के इस अंदाज से खुश नजर आए हैं, तो कुछ फैंस रोहित के इस मजाक की आलोचना सोशल मीडिया पर करते दिख रहे हैं।

Advertisment

कोलकाता के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेले रोहित शर्मा

16 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में रोहित शर्मा नजर नहीं आए थे। मैच में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। पेट की समस्या के चलते रोहित शर्म मुकाबले में बतौर इंपेक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करने आए थे।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता वेंकटेश अय्यर के शानदार शतक की मदद से 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब हुई थी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही थी। ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े थे।

Advertisment

दोनों के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की पारी को संभाला था। लगातार बुरे फॉर्म से गुजर रहे सूर्या ने इस मैच में शानदार 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। सूर्या और तिलक की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत मुंबई मुकाबले को 5 विकेट से जीतने में कामयाब रही थी।

यहां देखिए फैंस के मजेदार रिएक्शन

 

 

Indian Premier League Cricket News INDIAN PREMIER LEAGUE 2023 T20-2023 Mumbai Rohit Sharma